Rashifal Today 21 September: राशिफल की दृष्टि से मेष राशि से लेकर मीन राशि के जातकों के लिए आज यानि 21 सितंबर का दिन खास रहने वाला है। किन राशियों के लिए ग्रहों की चाल हानि और लाभ ला रही है, आइए जानते हैं, आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है लेकिन आज उन्हें कानून से जुड़े किसी भी काम में लापरवाही से बचना होगा। आज किसी चल-अचल संपत्ति की खरीदारी करते समय भी आपको सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को आज कुछ नया सीखने को मिलेगा जिससे वे उत्साहित रहेंगे लेकिन आज माता-पिता के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि
वृष राशि के जातकों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएंगे कला के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिल सकता है। अगर आप अपने किसी काम को लेकर परेशान थे तो आज सुलझ जाएगा लेकिन आपका कोई दोस्त आपसे नाराज हो सकता है इसलिए आज आपको वाणी में मिठास बनाए रखनी होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन चारों तरफ से खुशियां लेकर आएगा। आज आप वरिष्ठ सदस्यों की मदद से परिवार में चल रहे विवाद को दूर करेंगे, लेकिन कार्यक्षेत्र में आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रख सकते हैं और किसी भी लड़ाई से बच सकते हैं। बच्चे आज आपसे कुछ मांग सकते हैं। आज आप कड़ी मेहनत करके कोई अच्छा मुकाम हासिल करेंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में लगे लोगों के अधिकारों में वृद्धि के कारण उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ेगी, तभी वे अपना काम समय पर पूरा कर पाएंगे। आज आप कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान अपने घर ला सकते हैं। स्वास्थ्य में चल रही गिरावट को लेकर यदि आप चिंतित थे तो आज आपको इससे निजात मिलेगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उन्नति का दिन रहेगा। आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर कम चिंतित रहेंगे, क्योंकि व्यापार में आपका पैसा फंस सकता है। छात्र आज किसी गुरु की मदद से कोई छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं। आज आपको किसी संपत्ति का सौदा बहुत सावधानी से करना होगा, नहीं तो कोई आपको इसमें धोखा दे सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से मुक्ति दिलाने वाला है। आज कोई आपको सुनियोजित षडयंत्र में फंसा सकता है, जिससे आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आप अपने जीवन साथी के साथ कुछ समय अकेले बिताएंगे और उन्हें कहीं घूमने भी ले जा सकते हैं। अपनी कोई इच्छा पूरी होने से आज आप प्रसन्न रहेंगे और किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन मध्यम फलदायी रहने वाला है। जो लोग सामाजिक क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उन्हें अभी और मेहनत करनी होगी और अपने कामों से लोगों का दिल जीतना होगा। आज आपको किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। अगर आप आज किसी निवेश संबंधी योजना में निवेश करने जा रहे हैं तो आपको उसकी गहन जांच-पड़ताल करनी होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। विद्यार्थी आज किसी परीक्षा में अच्छा स्थान प्राप्त कर अच्छी छात्रवृत्ति प्राप्त कर सकते हैं जिससे पिता आपके भविष्य को लेकर कम चिंतित रहेंगे। माता-पिता आज आपको हर काम में पूरा सहयोग देंगे। ऑनलाइन कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने से खुशी होगी।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज अन्य स्रोतों से भी आमदनी होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, लेकिन आप अपने कुछ खर्चों को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन उन्हें मजबूरी में करना होगा। आज अपनी किसी गलती के लिए पछताएंगे जिसके लिए आप अधिकारियों से माफी भी मांग सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ तनाव लेकर आएगा लेकिन आज आप किसी मित्र की मदद से उन्हें काफी हद तक दूर कर पाएंगे। आज यदि आप भविष्य में पैसा लगाते हैं तो यह आपके लिए भविष्य में अच्छा लाभ लेकर आएगा, आज आप कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अन्य दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी के साथ पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन करते हैं तो किसी को बीच में न रखें, नहीं तो वह आपको किसी गलत काम में फंसा सकता है और आपका भरोसा तोड़ सकता है। परिवार में आज आपके द्वारा किए गए कार्यों से मान-सम्मान में वृद्धि होगी और नौकरी करने वालों का मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। आज परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम के आयोजन से प्रसन्नता रहेगी और परिवार के सदस्यों की काफी आवाजाही रहेगी। आज आप किसी काम को करने में अपनी जान लगा देंगे और उसे पूरा कर पाएंगे, जो लोग विदेश से व्यापार की योजना बना रहे हैं, उन्हें सावधान रहने की जरूरत है।