Saturday, June 10, 2023
HomeAutomobileआँख फाड़ कर भी ढूंडोंगे तो नहीं मिलेंगे इस EV Scooter जैसे...

आँख फाड़ कर भी ढूंडोंगे तो नहीं मिलेंगे इस EV Scooter जैसे फीचर्स, मात्र इतनी में फटाफट ले जाये घर

Ev Scooters: आँख फाड़ कर भी ढूंडोंगे तो नहीं मिलेंगे इस EV Scooter जैसे फीचर्स, मात्र इतनी में फटाफट ले जाये घर। इंडियन मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों का बोलबाला है। नामी कंपनियों के अलावा बाजार में ऐसे भी कुछ ईवी स्कूटर हैं जो बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। इनकी माइलेज अधिक है और कीमत भी किफायती है। आइए हम आपको ऐसे ही कुछ स्कूटरों के फीचर्स, कीमत और उनकी पूरी जानकारी देते हैं।

Simple One EV Scoote

simple energy bike hero banner

Simple One स्कूटर सिंगल चार्ज होने पर 300 KM की ड्राइविंग रेंज देता है। स्कूटर की टॉप स्पीड 105 kmph है। यह स्कूटर दो वेरिएंट One STD, और One Extra में बाजार में उपलब्ध हैं। कंपनी चार कलर ऑप्शन दे रही है। Simple One STD 1,10,222 लाख रुपये एक्स शोरुम और Simple One Extra 1,44,999 लाख रुपये एक्स शोरुम प्राइस पर उपलब्ध है। स्कूटर में 4.8 kWh + 1.6 kWh की बैटरी मिलती है। इसमें फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक हैं। स्कूटर में सीट के नीचे 30-litre की स्टोरेज क्षमता है।

एडवांस एंटी-स्किड तकनीक से लैस है ये EV Scooter

Ola scooter white company 1200 16082021

Komaki LY Pro स्कूटर में दो बैटरी हैं। यह बैटरी एक बार चार्ज होने पर 180 Km तक चलती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 62 किलोमीटर प्रतिघंटा टॉप स्पीड देता है। स्कूटर की दोनों बैटरी पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती हैं। सड़क हादसे से बचाने के लिए इसमें एडवांस एंटी-स्किड तकनीक दी जा रही है। इसमें 12 इंच के ट्यूबलेस टायर हैं। यह शुरूआती कीमत 1,37,500 लाख रुपये एक्स शोरूम में बाजार में उपलब्ध है। स्कूटर में एक टीएफटी डिस्प्ले है, ऑनबोर्ड नेविगेशन, साउंड सिस्टम, ब्लूटूथ, कॉलिंग ऑप्शन, तीन गियर मोड्स आदि फीचर्स दिए जा रहे हैं।

EV Scooter की कीमत और फीचर्स

honda u go scooter feat 1

Okinawa कंपनी का OKHI-90 स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 160 KM तक चलता है। इसकी टॉप स्पीड है 90 KMPH. स्कूटर के फ्रंट और रियल दोनों तरफ डिस्क ब्रेक हैं। इसमें Assisted Braking System (ABS) सिस्टम है, जिससे इमरजेंसी में ब्रेक लगाने पर दोनों पहिए जाम हो जाते हैं। ऐसे में स्कूटर का हादसे या आगे वाले वाहन से भिड़ने का खतरा कम हो जाता है। स्कूटर में 3.6 kWh पावर की बैटरी है जो पांच घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। यह शुरूआती कीमत 1,86006 लाख रुपये एक्स शोरुम प्राइस में बाजार में उपलब्ध है। स्कूटर में बैटरी वॉल्टेज इंफॉर्मेशन के साथ डिजिटल स्पीडोमीटर है जिससे बैटरी डाउन होने से पहले पता लग जाता है

RELATED ARTICLES

Most Popular