Saturday, March 25, 2023
HomeमनोरंजनAthiya And KL Rahul Wedding: सुनील सेट्टी ने अथिया और राहुल की...

Athiya And KL Rahul Wedding: सुनील सेट्टी ने अथिया और राहुल की शादी की डेट फिक्स, जानिए

Athiya And KL Rahul Wedding: भारतीय स्टार खिलाड़ी केएल राहुल (KL Rahul) मैदान पर जितना अपनी बल्लेबाज़ी को लेकर चर्चा में रहते हैं उतना ही वह मैदान के बाहर अपने रिलेशनशिप को लेकर वह चर्चा में बने रहते हैं। वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी आथिया शेट्टी (Athiya Shetty) के साथ राहुल की शादी (KL Rahul Athiya Shetty Wedding) को लेकर लगातार अफवाहें उड़ती रहती हैं। लेकिन अब खुद सुनील शेट्टी ने इस सवाल का जवाब दिया है। खेल जगत की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

सुनील शेट्टी से जब उनकी बेटी और केएल राहुल की शादी को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने बड़ी बेबाकी से उसका जवाब दिया है। सुनील शेट्टी ने अपने इस इंटरव्यू में शादी की तारीखों के बारे में भी बयान दिया। सुनील शेट्टी ने राहुल और अथिया की शादी को लेकर कहा, “जैसे ही बच्चे फैसल लेंगे, क्योंकि अभी राहुल के गेम्स हैं एशिया कप है, टी20 वर्ल्ड कप है, ऑस्ट्रेलिया के साथ सीरीज है। जब बच्चों को समय मिलेगा तब शादी होगी। आराम वाले दिन में शादी नहीं हो सकती ना।”

KL Rahul Wedding: सुनील शेट्टी ने बताया कब होगी केएल राहुल और अथिया की शादी, देखें वीडियो

आपको बता दें कि केएल राहुल और अथिया शेट्टी काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों की शादी के लिए लगातार अफवाहे उड़ती रही हैं। दनो ही अपने रिलेशनशिप के बारे में दुनिया को बता चुके हैं, वहीं सुनील शेट्टी भी केएल राहुल को काफी पसंद करते हैं।

आईपीएल के बाद केएल राहुल चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई सीरीज से बाहर होना पड़ा था। अपनी चोट के इलाज के लिए केएल राहुल जर्मनी गए थे, जहां उनके साथ अथिया भी मौजूद रही थी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular