Automobile: Maruti ने लॉन्च की अपनी All New Alto, तस्वीरों के जरिए पाइए न्यू ऑल्टो की पूरी जानकारी मारुति ने अपनी नई कार All New Alto लॉन्च कर दी है। शानदार डिजाइन के साथ बेहतरीन फीचर्स कंपनी ने इस कार (Car) में दिया है। इसमें तीसरी जेनेरेशन की एंट्री लेवल हैचबैक है।
Maruti All New Alto: मारुति (Maruti) ने अपनी नई कार All New Alto लॉन्च कर दी है। शानदार डिजाइन के साथ बेहतरीन फीचर्स कंपनी ने इस कार (Car) में दिया है। इसमें तीसरी जेनेरेशन की एंट्री लेवल हैचबैक (Hatchback) है। कंपनी ने इसे मारुति के मॉड्यूलर Heartect प्लेटॉफॉर्म पर तैयार किया है। साथ ही इसमें दो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। यह 24.6km की माइलेज देगी। इसे 6 कलर में लॉन्च किया गया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत कंपनी ने 3 लाख 99 हजार रखी है। आप तस्वीरों के जरिए न्यू ऑल्टो की पूरी जानकारी ले सकते हैं।
Maruti ने लॉन्च की अपनी All New Alto
वेरिएंट | मेनुअल | ऑटो गियरशिफ्ट |
Alto K10 STD | 3,99,000 | |
Alto K10 LXI | 4,82,000 | |
Alto K10 VXI | 4,99,500 | 5,49,500 |
Aloto K10 VXI+ | 5,33,500 | 5,83,500 |
मारुति सुजुकी इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर हिसाशी तायकेयूची ने मौके पर कंपनी के भारत में परिचालन शुरु किए 40 पूरे होने की जानकारी दी है।
उन्होनें कहा है कि यह मौका कंपनी के लिए बेहद खास है। पहले कार अमीर लोगों की पसंद हुआ करती थी लेकिन आज के समय में इसे हर तबका खरीद रहा है।
छोटी कारों ने भारत को दुनिया का चौथा सबसे बड़ा कार मार्केट बना दिया है। देश में अब एसयूवी की डिमांड भले ही बढ़ गई हो, लेकिन अभी भी हैचबैक को पसंद करने वालों की संख्या बहुत है।
यही कारण हैं कि हम ऑल्टो का नया वर्जन लेकर आए हैं। यह कार 2020 तक सबसे ज्यादा बिकने वाली कर रही है।
Heartect प्लेटॉफॉर्म पर ही तैयार की गई है Grand Vitara
बता दें, Heartect प्लेटॉफॉर्म पर ही कंपनी ने अपनी Maruti Suzuki Celerio, Maruti Suzuki S-Presso, Maruti XL6, Maruti Suzuki Wagon R से लेकर Maruti Suzuki Baleno और Maruti Suzuki Ertiga जैसी गाड़ियां बनाई है। जल्द लॉन्च होने जा रही Maruti Suzuki Grand Vitara को भी कंपनी ने इसी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है।
Renault Kwid से होगी टक्कर
शानदार डिजाइन के बावजूद भी यह कार कंपनी के सबसे कम कीमत वाली गाड़ी की लिस्ट में है। यह एक नई जेनेरेशन कार है। यह कार अपने सेगमेंट की सबसे बेस्ट सेलिंग कार मानी जाती है। मार्केट में इसका कड़ा मुकाबला Renault Kwid से होने जा रहा है।
Maruti का हर हाल में ऑर्डर डिलीवर करने पर ध्यान
Maruti ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष में 20 लाख इकाइयों के उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने में नया एसयूवी मॉडल ग्रैंड विटारा एक अहम भूमिका निभाएगा। पिछले वित्त वर्ष में मारुति सुजुकी का उत्पादन 13.4 प्रतिशत बढ़कर 16.52 लाख इकाई रहा था। अप्रैल-जून 2021 में महामारी की दूसरी लहर के कारण उत्पादन गतिविधियों पर पड़े प्रतिकूल प्रभाव के बावजूद कंपनी ने यह उत्पादन आंकड़ा हासिल किया था। इसके अलावा सेमीकंडक्टर की आपूर्ति बाधित होने से भी कंपनी मांग के अनुरूप वाहनों की बिक्री नहीं कर पाई थी। वित्त वर्ष 2021-22 के अंत में हम बुकिंग के बावजूद करीब 2.7 लाख वाहनों की आपूर्ति नहीं कर पाए थे, लेकिन इस बार हमें आपूर्ति के लिए तैयार रहना होगा।