Ayurvedic Diet Plan: जानिए आयुर्वेद के अनुसार रात के खाने में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं ?
आयुर्वेद के मुताबिक आपको रात के समय सात्विक भोजन का सेवन करना चाहिए। जानते हैं रात के खाने में क्या खाएं और क्या नहीं।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी डाइट लेना जरूरी है। आयुर्वेद के मुताबिक आप जैसा खाना खाते हैं उसका असर आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जो रात के भोजन में शामिल करना चाहिए और कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें डिनर में खाने से बचना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि आयुर्वेद के अनुसार, स्वस्थ शरीर के लिए हेल्दी डिनर कैसा होना चाहिए। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित प्रांजल आयुर्वेदिक क्लीनिक के डॉ मनीष सिंह से बात की।
रात के भोजन में दही न खाएं
दही का सेवन करने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। लेकिन आयुर्वेद के अनुसान रात के दौरान आपको दही का सेवन नहीं करना चाहिए। दही देर से पचता है और कुछ लोग खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं। इस आदत के साथ आपको दही नुकसान पहुंचा सकता है। रात को दही खाने से कुछ लोगों को कफ की समस्या भी हो जाती है।
डिनर में मीठी चीजों से बचें
आयुर्वेद की मानें, तो आपको रात के समय मीठी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। रात को मीठी चीजों का सेवन करने से दांतों को नुकसान पहुंच सकता है और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। रात को चॉकलेट या मिठाई का सेवन करने से गले में खराश की समस्या भी हो सकती है।