Besan Sev Namkeen Recipe: बेसन की सेव की नमकीन से आपके बचपन की यादें भी जुड़ी होंगी। ये नमकीन पहले 5 रुपये में लगभग हर दुकान में मिलती थी और इंदौर जैसे शहर में तो इसे आज भी खूब खाया जाता है। चाय के साथ बेसन की सेव खाने का मजा भी अलग है। हालांकि इसे एक खास तरह के सांचे और मशीन से बनाया जाता है।
लेकिन इसे घर पर बनाना भी बहुत मुश्किल नहीं है। अगर आप शाम की चाय के लिए सेव नमकीन को बनाना चाहें तो आसानी से बिना सांचे और मशीन के बना सकते हैं। इसे बनाने में भी आपको मुश्किल से 20 मिनट लगेंगे।
आज रेसिपी ऑफ द डे में हम आपको इसकी रेसिपी बताने जा रहे हैं। आप इसे बनाकर किसी एयरटाइट कंटेनर में रख सकते हैं और जब भी आपका मन करे, इसे चाय के साथ खा सकते हैं। आप इसे घर पर बनाई चाट में डाल सकते हैं या इसमें प्याज-टमाटर काटकर इसकी चटपटी चाट भी बना सकते हैं। चलिए आपको इसे बनाने का तरीका बताएं।
बनाने का तरीका-

- बेसन सेव बनाने के लिए मेन इंग्रीडिएंट बेसन है और इसका आपका एक डो तैयार करना है। एक बाउल में बेसन छान लें और इसमें चुटकी भर नमक और हींग डालें। इसके बाद हल्डी पाउडर, बेकिंग सोडा और अजवाइन को हाथ से क्रश करके डालें।
- अब सारी चीजों को आपस में मिला लें और इसके बाद इसमें तेल डालक इसे हाथों से ठीक ढंग से मिला लें।
- इसके बाद इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक बहुत सॉफ्ट आटा गूंथकर तैयार करें। अपने हाथों में तेल लेकर इसे दोनों हाथों से मसल कर एक सही कंसिस्टेंसी वाला आटा तैयार करें।
- अब एक कढ़ाही में तलने के तेल गर्म करें। तेल गर्म हो जाए तो उसे धीमी आंच पर रखें। तैयार आटे की लोइयां बना लें और एक ग्रेटर ले लें। अगर आप पतली सेव (नमकीन सेव की तरी वाली सब्जी) चाहते हैं तो ग्रेटर का पतला हिस्से का
- इस्तेमाल करें, मोटी सेव के लिए मोटा हिस्सा यूज करें। अब ग्रेटर पर भी हल्के हाथों से तेल लगाएं और उससे सेव को धीरे-धीरे तेल की कढ़ाही में ग्रेट करें। हल्का भूरा होने तक सेव को फ्राई कर लें और इन्हें टिश्यू पेपर पर अलग निकालकर ठंडा कर लें।
- बिना सांचे के आपकी सेव वाली नमकीन तैयार है। इसका आनंद आप चाय के साथ उठा सकते हैं।
बेसन की सेव नमकीन रेसिपी Recipe Card
बिना किसी मशीन या सांचे के सेव वाली नमकीन बनानी हो तो आप घर पर इसे कैसे बना सकते हैं, वो जान लें
सामग्री
- 2 कप बेसन
- चुटकी भर हींग
- 1/2 चम्मच अजवाइन
- 1/4 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तलने के लिए तेल
- 1 कप पानी
विधि
Step 1
मिक्सिंग बाउल में बेसन के साथ हींग, नमक, हल्दी, बेकिंग सोडा और अजवाइन डालकर मिक्स करें।
Step 2
इसमें तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें और फिर पानी डालकर एक सॉफ्ट आटा तैयार कर लें। आटी की लोइयां बनाकर अलग रखें।
Step 3
एक कढ़ाही में तलने के लिए तेल गर्म करें। अब ग्रेटर की मदद से आटे की लोई को गर्म तेल में ग्रेट करें।Step 4आपकी बेसन की सेव नमकीन तैयार है। चाय के साथ इसका आनंद ले सकते हैं।