Friday, March 31, 2023
HomeGovt SchemeBhupendra Singh: विकास कार्यों की गति होगी तेज,मिलेगा 1 करोड़ रूपए का...

Bhupendra Singh: विकास कार्यों की गति होगी तेज,मिलेगा 1 करोड़ रूपए का अनुदान, जानिए क्या है योजना

Bhupendra Singh हाल ही में मध्य प्रदेश में विकास कार्य की गति और संरचना को आगे बढ़ाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। दरअसल कई नगरीय विकास कार्यों के लिए नगरीय निकाय को राशि का आवंटन किया जा चुका है। विकास कार्य की राशि के अलावा 13 निकाय को अन्य परियोजनाओं और अधोसंरचना विकास के लिए विशेष अनुदान स्वीकृत किए गए हैं। नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस बात की जानकारी दी है। इस मामले पर आवास मंत्री ने अपनी बात रखी।

Pic 1 District Sagar Urban development and housing minister of MP Bhupendra Singh Thakur

बता दे की नगर विकास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे नगरीय निकाय, जिसमें प्रमुख पर्यटन केंद्र हैं। उन्हें पर्यटक सुविधा बढ़ाने के लिए और अधोसंरचना विकास के लिए 1 -1 करोड़ रुपए का विशेष अनुदान दिया जाएगा। इसके लिए नियम और नीति भी निर्धारित कर ली गई है। अनुदान तीन किस्तों में नगरीय निकाय को दिया जाएगा। पहली किस्त के रूप में सभी नगरीय निकाय को 44 लाख रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। जिसमे कई निकायों का होगा लाभ।

बात करे वही नगरीय विकास और आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि विशेष अनुदान के लिए जिन नगर पालिका निगम का चयन किया गया है, उसमें बुरहानपुर, नगर पालिका परिषद मैहर, चंदेरी पन्ना सहित नगर परिषद ओरछा ओमकारेश्वर अमरकंटक चित्रकूट झांसी खजुराहो मांडू महेश्वर और भेड़ाघाट को इसमें शामिल किया गया है। इसके अलावा सभी नगरीय निकाय के विकास के लिए भी राज्य शासन द्वारा राशि का आवंटन किया जा चुका है। इन राशियों का उपयोग नगरपालिका विकास के लिए किया जाएगा। और इसमें बहुत से निकायों को मिलेगा लाभ।

RELATED ARTICLES

Most Popular