Saturday, April 1, 2023
HomeHealth tipsChuna Aur Dalchini Ke Fayde: चूना और दालचीनी से होते है बहुत...

Chuna Aur Dalchini Ke Fayde: चूना और दालचीनी से होते है बहुत से फायदे, ये 5 फायदे ऐसे करें इस्तेमाल?

Chuna Aur Dalchini Ke Fayde: अधिकतर लोग चूने का सेवन पान में मिलाकर करते हैं। वहीं दालचीनी को भोजन का स्वाद और पोषक तत्व बढ़ाने मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, चूना और दालचीनी को एक साथ लेना भी फायदेमंद हो सकता है। जब चूना और दालचीनी (Chuna aur Dalchini ke Fayde) को खाया जाता है, तो इससे सेहत को कई लाभ मिल सकते हैं।

1. हड्डियां मजबूत बनाए

चूना और दालचीनी लेने का एक फायदा (Chuna aur Dalchini ke Fayde), हड्डियों को मजबूत बनाना है। चूने को हड्डियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दरअसल, चूने में कैल्शियम अधिक होता है, इससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। हड्डियों के दर्द से भी छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा चूना और दालचीनी हड्डियों से संबंधित कई समस्याओं को दूर करने में भी उपयोगी साबित होते हैं।

2. कब्ज से छुटकारा दिलाए

आजकल अधिकतर लोग कब्ज से परेशान हैं। ऐसे में वे तरह-तरह की दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन चूना और दालचीनी का सेवन करने से कब्ज से भी छुटकारा मिल सकता है। कब्ज के लिए यह एक अच्छा घरेलू उपाय (Home Remedies for Constipation) साबित हो सकता है। लेकिन हर व्यक्ति को इसका रिजल्ट मिले, यह जरूरी नहीं है।

chuna benefits for bones

3. वात रोगों का इलाज करे

आयुर्वेद के अनुसार चूना और दालचीनी वात रोगों के इलाज में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। अगर आपको किसी भी प्रकार का वात रोग है, तो चूना और दालचीनी को एक साथ मिलाकर ले सकते हैं। इससे जोड़ों, मांसपेशियों, कमर, पैरों और घुटनों के दर्द से काफी राहत मिल सकती है। चूना और दालचीनी शरीर के सभी हिस्सों के दर्द को छूमंतर कर सकते हैं।

4. पोषक तत्वों का अवशोषण

हम हेल्दी खाना खाते हैं, लेकिन कई बार इनमें मौजूद पोषक तत्व हमें नहीं मिल पाते हैं। ऐसे में चूना और दालचीनी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। चूना और दालचीनी खाने से शरीर सभी माइक्रोन्यूट्रीएंट्स को आसानी से अवशोषित कर लेता है। 

आपको बता दें कि चूने में कैल्शियम की मात्रा अधिक होती है। जब चूना और दालचीनी का सेवन किया जाता है, तो शरीर को पर्याप्त कैल्शियम मिल जाता है। विटामिन्स और प्रोटीन को पचाने के लिए कैल्शियम की काफी जरूरत होती है।

5. त्वचा के लिए उपयोगी

चूना और दालचीनी त्वचा के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। दरअसल, चूने का पेस्ट कील-मुहांसों को दूर करने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही चूना त्वचा के तिल और मस्सों से भी छुटकारा (Chuna for Mole or Warts) दिला सकता है। इसके लिए आप प्रभावित स्थान पर चूने का पेस्ट (Chuna Paste) लगा सकते हैं।

chuna side eefects for health

चूना और दालचीनी के नुकसान- Chuna aur Dalchini ke Nuksan

  • चूना और दालचीनी का सेवन अधिक मात्रा में करने से बचना चाहिए।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को इनका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अगर दालचीनी से एलर्जी है, तो भी सेवन से बचें। 
  • पथरी वाले रोगियों को भी चूना और दालचीनी नहीं लेना चाहिए। इससे समस्या बढ़ सकती है।

चूना और दालचीनी का सेवन कैसे करें?

वैसे तो आपको चूना और दालचीनी का सेवन सिर्फ आयुर्वेदिक डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। लेकिन अगर आप एक स्वस्थ व्यक्ति है, तो इन दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर ले सकते हैं। चूना और दालचीनी की मात्रा 1-1 ग्राम रखी जा सकती है। चूना और दालचीनी को आप दिन में एक बार ले सकते हैं। इससे आपको कई समस्याओं से राहत मिल सकती है

हर व्यक्ति को चूना और दालचीनी का सेवन सिर्फ डॉक्टर की सलाह पर ही करना चाहिए। क्योंकि यह किसी भी बीमारी का संपूर्ण इलाज नहीं होता है। अगर आपको कोई समस्या महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में डॉक्टर से कंसल्ट करना ही सबसे बेहतर होता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular