Cricketer Shubhman Gill: लन्दन में मिस्ट्री गर्ल के साथ डेट पर गए शुभमन गिल? लोग ले रहे ‘सारा’ का नाम, जानिए पूरी बात
भारत के नए स्टार शुभमन गिल इन दिनों इंग्लैंड में हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के बाद वह काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए वहां गए हैं। शुभमन की बल्लेबाजी की तरह ही उनके लव लाइफ बातें सोशल मीडिया पर लगातार होती रहती हैं। जिम्बाब्वे में उन्होंने शानदार शतक लगाया था। उसके बाद से उन्हें अगला विराट कोहली कहा जाने लगा है। शुभमन लंदन में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुभमन लंदन में बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के साथ नजर आए। दोनों को एक रेस्त्रां में देखा गया। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि शुभमन लंदन में सारा के साथ डेट पर गए हैं।
शुभमन ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था कि वह भविष्य के प्रति वफादार हैं, पिछले दिनों के लिए नहीं। शुभमन और दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर के बीच रिलेशन की खबरें कई बार सामने आईं। हालांकि, दोनों ने कभी भी इसकी पुष्टि नहीं की।
शुभमन के इस पोस्ट से यह अंदाजा लगाया जाने लगा कि सारा के साथ उनका ब्रेकअप हो चुका है। उन्होंने सारा के साथ कथित डेट के बाद यह संदेश दे दिया है कि वह जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। अब वह लंदन में सारा अली खान के साथ नजर आए।
सारा अली खान का नाम शुभमन गिल से पहले कई मशहूर हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। उन्होंने दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के डेब्यू किया था। उसके बाद से यह कहा जा रहा था कि दोनों रिलेशन में हैं। हालांकि, इस बारे में दोनों ने कभी भी कुछ नहीं कहा।
सुशांत के बाद फिल्म लव आज कल के दौरान उनकी नजदीकियां कार्तिक के साथ बढ़ गईं। दोनों के बीच रिलेशन के काफी चर्चे हुए। अब दोनों अलग हो चुके हैं। सुशांत और कार्तिक के अलावा सारा का नाम ईशान खट्टर, हर्षवर्धन कपूर और वीर पहाड़िया के साथ भी जुड़ चुका है।