Friday, March 31, 2023
Homeदेश की खबरेCrime News: अपने भांजे को ही दिल दे बैठी मामी, पति को...

Crime News: अपने भांजे को ही दिल दे बैठी मामी, पति को रास्ते से हटाने के लिए दी सुपारी

Crime News: अपने भांजे को ही दिल दे बैठी मामी, पति को रास्ते से हटाने के लिए दी सुपारी पुलिस ने अपनी छानबीन में पता लगाया कि उन्होंने मो. तौहीद की हत्या करने के लिए आठ महीने पहले सुपारी दी थी।

झारखंड के पलामू में प्यार का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पैराडाइज टेलर के मालिक मोहम्मद तौहीद आलम पर चलाई गई गोली के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में तौहीद की पत्नि, भांजे के साथ चार और लोग भी शामिल थे। फिलहाल, पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जिले के एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि 17 अगस्त की रात मो. तौहीद पर गोली चलने के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच शुरु कर दी, जांच में हमें पता चला कि इस मामले में मो. तौहीद की पत्नि गौशिया परवीन और उसका भांजा मो. इरशाद शामिल हैं और दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। उनके कॉल डिटेड खंगालने के बाद पता चला कि दोनों के बीच 1 हजार 40 बार व्हाट्सएप कॉल हुआ था। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी मो. तौहीद को थी और वो इसका विरोध करता था। मो. तौहीद और गौशिया के 12 और 14 साल के दो बच्चे भी हैं।

पुलिस ने बताया कि मो. तौहीद के लगातार विरोध के कारण उसकी पत्नि गौशिया परवीन और उसके भांजे मो. इरशाद ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया और मो. आरजू, जुमन, मंजर, बिलाल को इस प्लान में शामिल किया। इरशाद ने उन्हें मो. तौहीद की जान लेने के लिए 3.50 लाख की सुपारी दे दी। जिसके लिए उसने बुलेट खरीदने के लिए बाजार से उठाया कर्ज भी उन्हें दे दिया।

पुलिस ने अपनी छानबीन में पता लगाया कि उन्होंने मो. तौहीद की हत्या करने के लिए आठ महीने पहले सुपारी दी थी। लेकिन मो. आरजू, जुमन, मंजर, बिलाल पैसे लेने के बावजूद उन्होंने काम को अंजाम नही दिया। इसलिए इरशाद उनसे पैसे वापस मांगने लगा जिसके बाद सभी हत्या करने के लिए तैयार हो गए। प्लानिंग करने के बाद उन्होंने 17 अगस्त की रात को जब तौहीद दुकान से वापस घर लौट रहा था तभी उन्होंने ट्रेनिंग स्कूल के समीप तौहीद को पीछे से पीठ पर गोली मार दी। पीठ में गोली लगने के बाद तौहीद घर चला गया, जहां उन्हें गोली लगने की जानकारी हुई। इसके इलाज के लिए तौहीद शहर के निजी अस्पताल में गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular