Wednesday, October 4, 2023
HomeTrendingGATE Exam 2023: अगले सप्ताह से शुरु होंगे गेट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन,...

GATE Exam 2023: अगले सप्ताह से शुरु होंगे गेट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन, फ़रवरी में होंगे एग्जाम

Gate Exam 2023: अगले सप्ताह से शुरु होंगे गेट एग्जाम के रजिस्ट्रेशन, फ़रवरी में होंगे एग्जाम

GATE Exam 2023 ग्रेजुएट एप्ट्टीयूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering) के लिए अप्लाई करने वाले कैंडिडेट्स के लिए फरवरी के पहले सप्ताह में परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं फरवरी के अंतिम सप्ताह में आंसर-की और परिणाम मार्च में घोषित किए जाएंगे।

GATE Exam 2023: गेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर (Indian Institute of Technology, Kanpur) 30 अगस्त, 2022 से  ग्रेजुएट एप्ट्टीयूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (Graduate Aptitude Test in Engineering) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर रहे हैं। अब ऐसे में, जो भी कैंडिडेट्स इस परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद आवेदन कर सकते हैं। अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक साइट Gate.iitk.ac.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। इस परीक्षा की लास्ट डेट 30 सितंबर, 2022 है। 

इन तिथियों का रखें ध्यान

गेट परीक्षा के लिए आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 30 अगस्त, 2022

गेट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि: 30 सितंबर, 2022

गेट परीक्षा के लिए बढ़ी हुई ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि: 7 अक्टूबर, 2022

गेट परीक्षा के लिए आवेदन पत्र में संशोधन: 4 नवंबर से 11 नवंबर, 2022

गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए: 3 जनवरी, 2023

गेट परीक्षा का आयोजन: 4 फरवरी, 5, 11, 12, 2023

गेट परीक्षा आंसर-की: 21 फरवरी, 2023

गेट परीक्षा उम्मीदवारों द्वारा चुनौतियों का प्रस्तुतीकरण: 22 से 25 फरवरी, 2023

गेट परीक्षा परिणाम: 16 मार्च, 2023

गेट परीक्षा उम्मीदवारों द्वारा डाउनलोड के लिए स्कोर कार्ड की उपलब्धता: 21 मार्च, 2022

GATE 2023 परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी कि सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। वहीं यह एग्जाम 4, 5, 11 और 12 फरवरी को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का आयोजन इस साल 29 पेपर के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवार एक या दो पेपर तक ले सकते हैं। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होती है। इसमें, जनरल एप्टीट्यूड (GA) सभी पेपर (15 अंक) के लिए सामान्य होता है, जबकि बाकी पेपर विशेष सिलेबस (85 अंक) को कवर करता है। वहीं परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए कैंडिडेट् स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular