Monday, September 25, 2023
Homevastu tipsVastu Tips: घर पर इन जगहों पर चाबी रखने से धन का...

Vastu Tips: घर पर इन जगहों पर चाबी रखने से धन का हो सकता है नुकसान, जान ले यह तरीके

Vastu Tips: घर पर इन जगहों पर चाबी रखने से से धन का हो सकता है नुकसान, जान ले यह तरीके, वास्तु शास्त्र में घर में चाबियों को रखने के कई नियम बताए गए हैं जिनका पालन जरूर करना चाहिए। क्योंकि घर में मौजूद चाबियां पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी पैदा करती है। ऐे ही जानिए घर में चाबियों को किन जगहों पर नहीं रखना चाहिए।

चाबियों का उपयोग घर, अलमारी, तिजोरियों से लेकर वाहनों तक को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। इसलिए इन्हें घर में ऐसी जगह पर रखें कि ये आसानी से मिल जाएं। क्योंकि कई बार चाबी रखने से भूल जाती है कि चाबी कहां रखी है। ऐसे में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में चाबियां लावारिस नहीं छोड़नी चाहिए। बल्कि चाबियों से संबंधित कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखी चाबियां भी सकारात्मक या नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करती हैं। जानिए घर में चाबी रखने से कहां बचें।

घर पर इन जगहों पर कभी न रखे चाबी

वास्तु के अनुसार कभी भी ड्राइंग रूम में चाबियां नहीं रखनी चाहिए। क्योंकि इस स्थान पर घर की चाबियां रखना हर किसी की नजर में होता है, जो अच्छा नहीं माना जाता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा घर में चाबियां रखने से भी बचना चाहिए। क्योंकि पूजा का स्थान घर का सबसे पवित्र स्थान होता है। ऐसे में गंदी चाबियों या गंदे हाथों से उन्हें उठा लेते हैं। जिससे अधिक नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में मौजूद किचन से लेकर पूरे परिवार की तरक्की से स्वास्थ्य जुड़ा होता है। इसलिए किचन में चाबियां नहीं रखनी चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर में चाबी रखना चाहते हैं तो लॉबी में सबसे अच्छी दिशा पश्चिम दिशा मानी जाती है।

इन बातो का हमेशा रखे ध्यान

चाबियां कभी भी कहीं नहीं रखनी चाहिए। बल्कि लकड़ी के स्टैंड का प्रयोग करना चाहिए। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार डाइनिंग टेबल, कुर्सी या बच्चों के कमरे में चाबी रखने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। अगर चाभी बेकार है या किसी काम की नहीं है तो उसे तुरंत घर से हटा दें। क्योंकि इससे धन की हानि हो सकती है। जंग लगे या टूटे हुए ताले और चाबियों को घर में नहीं रखना चाहिए और तुरंत फेंक देना चाहिए। चाबी का लकड़ी का स्टैंड कमरे के उत्तर या पूर्व कोने में रखना चाहिए। यह शुभ फल देगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular