Thursday, March 30, 2023
HomeHealth tipsHealth Tips: घर बैठे दूर करे डाइजेशन प्रॉब्लम अपनाये ये तरीका, जानिए

Health Tips: घर बैठे दूर करे डाइजेशन प्रॉब्लम अपनाये ये तरीका, जानिए

Health Tips: घर बैठे दूर करे डाइजेशन प्रॉब्लम अपनाये ये तरीका, जानिए कई बार ज्यादा खा लेने से या फिर पकवान के अधिक सेवन से पाचन संबंधी कई समस्याएं हो जाती हैं, ऐसे में आप रसोई में रखी कुछ चीजों के सेवन से इन सभी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।

Remedies For Digestion: त्योहारों का समय चल रहा है, ऐसे में घर में पकवान बनते हैं, तो हम अपने रेगुलर डाइट से ज्यादा खाना खा लेते हैं। हालांकि, ज्यादा पकवान का सेवन आपका हाजमा बिगाड़ सकता है, साथ ही आपको गैस व अपच की समस्या भी हो सकती हैं। तो अगर आप चाहते हैं कि पकवान खाने के बाद भी आपकी पाचन शक्ति अच्छी बनी रहे और आपको एसिडिटी, गैस या पेट के फूलने की दिक्कत न हो, तो उसके लिए आप रसोई में रखी कुछ चीजों का इस्तेमाल कर अपने पाचन को दुरुस्त बनाए रख सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं उन चीजों के बारे में, जिनके सेवन से आपको अपच संबंधी इन सभी समस्याओं से राहत मिलेगी। आइए जानते हैं-

यहां हैं वे सामग्रियां जो भोजन को पचाने में मदद करती हैं

 पुदीना की पत्तियां

पुदीना पाचन के लिए बहुत अच्छा होता है। इसमें कई सारे पोषक तत्व जैसे-पोटैशियम, आयरन, फॉस्फोरस, विटामिन ए और सी, मैग्नीशियम मौजूद होते हैं, जो पेट के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। अपच की समस्या को दूर करने के लिए आप पुदीने के रस को अदरक और नींबू के रस के साथ मिलाकर पी सकते हैं। चाहे तो आप इन तीनों का काढ़ा भी बनाकर पी सकते हैं।

सौंफ 

पेट के स्वास्थ्य के लिए सौंफ भी फायदेमंद मानी जाती है। इसमें मैंग्नीज, मैग्नीशियम, पोटैशियम जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके साथ ही ये खाने को पचाने में भी मददगार होते हैं। इसके लिए आप सौंफ को खाने के बाद ऐसे भी खा सकते हैं या फिर सौंफ को पानी में उबालकर उस पानी को भी पी सकते हैं। दोनों ही तरीकों से पेट को आराम मिलता है।

 हींग 

यदि आपको गैस और पेट फूलने की समस्या हो रही है, तो इसके लिए आप हींग का सेवन कर सकते हैं। फॉस्फोरस, सोडियम, पोटैशियम, आयरन से भरपूर हींग से पाचन संबंधी कई समस्याओं को दूर करने में कारगर होता है। इसके लिए हींग के कुछ दानों को पानी में उबालकर पिया जा सकता है, इससे बहुत जल्दी आराम मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular