Saturday, April 1, 2023
Homejob alertJEE Advanced 2022 Admit Card : जेईई मेन्स के लिए एडमिट कार्ड...

JEE Advanced 2022 Admit Card : जेईई मेन्स के लिए एडमिट कार्ड जारी, परीक्षा 28 अगस्त को होगी, इसके नतीजे 11 सितंबर को जारी किए जाएंगे डाउनलोड करे एडमिड कार्ड

JEE Advanced 2022 Admit Card : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) एडवांस्ड 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन्स परीक्षा परिणाम में चयनित शीर्ष 2,50,000 छात्र इस परीक्षा में शामिल होंगे।

28 अगस्त को होगी परीक्षा

28 अगस्त को होने वाली जेईई एडवांस परीक्षा में 1 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के लिए अलग-अलग कैटेगरी के लिए कट ऑफ जारी किया जाएगा। जेईई मेन्स परीक्षा पास करने वाले 2.6 लाख छात्रों में से 1.6 लाख छात्रों ने एडवांस के लिए पंजीकरण कराया है।

दो पालियों में होगी परीक्षा

जेईई एडवांस 2022 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहला पेपर सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जबकि दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस 2022 में कुल दो पेपर होंगे। प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी दोनों भाषाओं में होगा।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें

स्टेप 1– जेईई एडवांस की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं |

स्टेप 2– होमपेज पर मौजूद एडमिट कार्ड के लिए पर क्लिक करें |

स्टेप 3– अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें और लॉग इन करें |

स्टेप 4– आपका जेईई एडवांस 2022 का एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा |

स्टेप 5– एडमिट कार्ड चेक करें और एक प्रिंट आउट निकाल लें |

RELATED ARTICLES

Most Popular