Kawasaki W175: Kawasaki ने लांच की सबसे सस्ती Retro बाइक, कम कीमत में Jawa और Bullet वाले फीचर्स, बजट में फिट और लुक में सुपरहिट। जापान की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Kawasaki की भारतीय सहायक कंपनी India Kawasaki Motor ने भारतीय बाजार में अपनी नई Kawasaki W175 रेट्रो मोटरसाइकिल की डिलीवरी शुरू कर दी है। कावासाकी W175 देश में ब्रांड की सबसे सस्ती पेशकश है और इसे इस साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।
जानिए Kawasaki W175 के इंजन पावर के बारे में (Know about the engine power of Kawasaki W175)

कावासाकी के बारे में बात करते समय, मल्टी-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिमाग में आते हैं। हालांकि, कंपनी ने Kawasaki W175 में 177cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जुड़ा हुआ यह इंजन 12.8 bhp का पावर और 13.2 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन में दो-वाल्व सेटअप मिलता है और यह फ्यूल इंजेक्टेड है।
देखे Kawasaki W175 का अट्रैक्टिव लुक और डिज़ाइन (Check out the attractive look and design of the Kawasaki W175)

नई कावासाकी W175 के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह कंपनी के एक अन्य मॉडल W800 से प्रभावित लगती है। W175 में राउंड हेडलाइट के साथ टियर-ड्रॉप स्टाइल फ्यूल टैंक, स्क्वैरिश साइड पैनल, फुल फ्रंट और रियर फेंडर, राउंड टर्न सिग्नल और साइड-स्लंग एग्जॉस्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। कावासाकी W175 में एक रेट्रोल डिजाइन मिलता है, और इसके ब्लैक कलर के इंजन कंपोनेंट्स और एक्जॉस्ट इसे एक आकर्षक लुक देते हैं।
देखे Kawasaki W175 के डाइमेंशन्स (See the dimensions of Kawasaki W175)

इसके साइज और डायमेंशन की बात करें तो, नई कावासाकी W175 मोटरसाइकिल में 165 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है, जबकि इसके सीट की ऊंचाई 790 mm है। हालांकि, W175 का सबसे बड़ा फायदा इसका हल्का वजन है जो कि 135 किलोग्राम है। जो इसे मोटरसाइकिल की दुनिया में कदम रखने वालों के लिए एक आदर्श मोटरसाइकिल बनाता है।
लंबाई | 2,005 mm |
चौड़ाई | 805 mm |
ऊंचाई | 1,050 mm |
व्हीलबेस | 1,320 mm |
ग्राउंड क्लीयरेंस | 165 mm |
वजन | 135 किलो |
सीट की ऊंचाई | 790 mm |
फ्यूल टैंक | 12-लीटर |
Kawasaki W175 में मिलेगा जबरदस्त सस्पेंशन और शानदार ब्रेकिंग सिस्टम (Kawasaki W175 will get tremendous suspension and excellent braking system)

Kawasaki W175 में सस्पेंशन के लिए टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में डुअल शॉक्स मिलात है। वहीं ब्रेकिंग के लिए इसमें ABS के साथ फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस बाइक में सिंगल पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 65-वाट हैलोजन हेडलाइट, और स्पोक के साथ 17-इंच रिम्स व्हील्स मिलते हैं।
जानिए Kawasaki W175 के शानदार फीचर्स के बारे में (Know about the great features of Kawasaki W175)
सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर काफी सिंपल है, जो एनालॉग स्पीडोमीटर, ओडोमीटर और ट्रिप इंडिकेटर्स के साथ आता है। कंसोल पर 6 वार्निंग लाइट्स हाई-बीम, टर्न सिग्नल, न्यूट्रल और अन्य डिटेल्स बताती हैं। कावासाकी स्मार्टफोन कनेक्टिविटी या अन्य फीचर्स की पेशकश नहीं करता है क्योंकि कंपनी का मानना है कि आमतौर पर इस सेगमेंट में इन फीचर्स की मांग नहीं रहती है।
देखे Kawasaki W175 की कीमत (View Price of Kawasaki W175)

Kawasaki W175 स्टैंडर्ड इबोनी कलर वैरिएंट की कीमत 1,47,000 रुपये है। जबकि Kawasaki W175 स्पेशल एडिशन रेड वैरिएंट की कीमत 1,49,000 रुपये है।
Kawasaki W175 वैरिएंट | कीमत |
Ebony | 1.47 लाख रुपये |
Candy Persimmon Red | 1.49 लाख रुपये |
Jawa 42 and Bajaj Avenger को देगी कड़ी टक्कर (Will give tough competition to Jawa 42 and Bajaj Avenger)
Kawasaki W175 कीमत के मामले में हाल ही में लॉन्च हुई टीवीएस रोनिन और रॉयल एनफील्ड हंटर 350 के साथ मुकाबला करता है, हालांकि, बाद वाले दोनों बाइक में बड़े डिस्प्लेसमेंट इंजन मिलते हैं। इस कीमत में जावा 42 और बजाज एवेंजर भी उपलब्ध हैं।