Sunday, March 26, 2023
HomeAstrologyRashifal Today 27 September: क्या कहती है आज आपकी राशि, जानिए आज...

Rashifal Today 27 September: क्या कहती है आज आपकी राशि, जानिए आज का राशिफल

Rashifal Today 27 September: आज नवरात्री का दूसरा दिन मंगलवार है। जानिए मेष से लेकर मीन राशियों के राशिफल।

मेष राशि
आज के दिन पैसों से जुड़े किसी भी फैसले से बचें। कहीं भी निवेश करने से बचें, नहीं तो यह भविष्य में आपके लिए हानिकारक साबित होगा। प्रेमी से उपहार मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि
परिवार के प्रति प्रेम में वृद्धि होगी और माता-पिता का विशेष स्नेह प्राप्त होगा। उनके साथ कहीं घूमने जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है। घर में आपके साथ सकारात्मक माहौल बनेगा।

मिथुन राशि
आज आपका ध्यान अपनी पढ़ाई से भटक सकता है। मन अन्य गतिविधियों में लगा रहेगा और उसमें आनंद की अनुभूति होगी। नौकरी में आपको आश्चर्यजनक लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ढीला रहने की संभावना हैं। मौसमी बीमारियाँ हो सकती हैं और आलस का भाव हावी रहेगा। मन किसी भी काम में नहीं लगेगा, शरीर में कमजोरी रहेगी।

सिंह राशि
किसी भी चीज को बेहतर तरीके से समझने और करने की शक्ति जाग्रत होगी। एक नई ऊर्जा देखने को मिलेगी। मन जोश से भरा रहेगा। किसी भी कार्य को करने में पूरी ऊर्जा लगाएंगे।

कन्या राशि
यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो इस दिन आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने साथी के साथ ऐसा कुछ भी साझा न करें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े। कुछ चीजें होंगी जो वे आपसे जानना चाहते हैं, ऐसे में शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें।

तुला राशि
आपके अनुभव आज बहुत काम आएंगे। कुछ ऐसे फैसले लेने पड़ेंगे जिनमें आप समझदारी दिखाएंगे और यह भविष्य में फायदेमंद साबित होंगे।

वृश्चिक राशि
सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को निश्चित तौर पर सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं। कहीं से कोई ऐसा अवसर मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि
जिन लोगों को हृदय से संबंधित कोई रोग है, उन्हें इस दिन अपना विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। किसी बात को लेकर घर में तनाव का माहौल हो सकता है, किसी से अनबन भी हो सकती है।

मकर राशि
आपकी किसी बात से आपका पार्टनर काफी नाराज हो सकता है और इस गुस्से में आप दोनों के बीच लड़ाई भी बढ़ जाएगी। ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि अगर आप संयम से काम नहीं लेंगे तो रिश्ते में दूरियां आ जाएंगी।

कुंभ राशि
पूर्व में लिए गए निर्णय आज अपना प्रभाव दिखाएंगे। समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। हालांकि वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

मीन राशि
नौकरी करने वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो आपके हाथ में कोई अच्छा मौका आ सकता है। साथ ही आपकी वर्तमान नौकरी में प्रमोशन की भी बात हो सकती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular