Thursday, March 30, 2023
HomeUncategorizedLife Hacks: यदि आपकी आँखों में भी आते है प्याज काटते हुए...

Life Hacks: यदि आपकी आँखों में भी आते है प्याज काटते हुए आंसू तो इन तरीको का करे इस्तेमाल नहीं आएंगे आंसू

Life Hacks: यदि आपकी आँखों में भी आते है प्याज काटते हुए आंसू तो इन तरीको का करे इस्तेमाल नहीं आएंगे आंसू प्याज खाना तो भारतीय लोगो की पहचान है लोग अधिकतर सब्जियों में प्याज डाला जाता है प्याज खाने के फायदे तो कई सारे हैं, लेकिन जब इसे खाने के लिए काटना होता है, तो लोगो की आँखों से आंसू नहीं रुकते है उनका रो-रो कर बुरा हाल हो जाता है। कुछ प्याज तो बेहद ही तीखे होते हैं, जिन्हें काटने पर आंखों से आंसुओ की गंगा जमुना बहने लगती है. अक्सर पुरुष प्याज काटने से बचते हैं, लेकिन महिलाओं को तो खाना पकाने के लिए प्याज काटना ही पड़ता है। यदि प्याज काटते समय आपके भी आंखों से भी आंसू निकलने लगते है. तो हम आपके लिए कुछ तरीके लाये है जिनसे प्याज काटते समय आंखों से आंसू बिल्कुल नहीं निकलेंगे। ये दादी-नानी के जमाने के नुस्खों को जरूर आजमाएं और प्याज काटने के दौरान आंखों से बहती आंसुओ की जलधारा से छुटकारा पाए

क्यों बहते है प्याज काटने से आंसू

प्याज में एक सिन-प्रोपें‍थि‍यल-एस-ऑक्‍साइड नामक एंजाइम होता है। जिससे जब आप प्याज काटते हैं, तो इसी एंजाइम के कारण आंखों से पानी निकलने लगते हैं। इस एंजाइम के कारण आंखों में मौजूद लैक्रिमल ग्लैंड में जलन होने लगती है और आंसू निकलते जाते हैं।

Man slicing onion and crying

इन तरीको से रुक सकते है आपके आंसू

प्याज को पानी में रखकर काटें
जब आप पानी में प्याज को रखकर काटेंगे तो भाप बनने की प्रक्रिया बाधित हो जाएगी, जिससे प्याज में मौजूद सिंथेस एंजाइम नष्ट हो जाता है। ऐसे में आंसू नहीं निकलते हैं।

च्यूइंगम चबाते हुए काटें प्याज
हो सकता है ये तरीका आपको थोड़ा अजीब लगे, पर मुंह में 1-2 च्यूइंगम रखकर चबाएं। च्यूइंगम चबाते समय मुंह से सांस लेते हैं। सांस लेने के दौरान प्याज से निकलने वाला भाप नाक के जरिए कम अंदर जा पाता है। इससे भी आंसू नहीं निकलते हैं। जब आप च्यूइंगम चबाकर प्याज काटते हैं, तो एंजाइम का निर्माण काफी कम होता है।

प्याज को काटने से पहले पानी में भिगोएं
5 मिनट के लिए प्याज का छिलका उतार कर पानी में डालकर छोड़ दें। इससे प्याज से एसिडिक एंजाइम रिलीज नहीं हो पाती है और जब आप प्याज काटते हैं, तो आंसू नहीं निकलते और ना ही आंखों में जलन होता है।

वेनेगर वाले पानी में प्याज रखें
जब भी आपको प्याज काटना हो, उसे एक बर्तन में पानी डालकर रख दें। इसमें आप व्हाइट वेनेगर 1-2 चम्मच डाल दें। थोड़ी देर छोड़ दें। अब प्याज काटें। आंखों से आंसू नहीं निकलेंगे।

गर्म पानी में प्याज डालकर काटें
आप एक कटोरे में गुनगुना पानी लें। उसमें प्याज को डाल दें और फिर छीलकर काटें। इससे एंजाइम भांप बनकर नहीं निकलता है। ये आंखों तक नहीं पहुंच पाते। इससे जलन कम होती है और आंखों से पानी भी नहीं निकलता है।

प्याज काटने के पास जलाएं मोमबत्ती
जब भी आप प्याज काटें वहां पास में मोमबत्ती जलाकर रख लें। मोमबत्ती जलाने से गर्मी निकलती है। यह गर्मी प्याज से निकलने वाले एसिड एंजाइम को आंखों के लैक्रिमल ग्लैंड तक नहीं जाने देता है। इससे ना तो जलन होती है और ना ही आंसू निकलते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular