Malaika Arora: मालाइका अरोड़ा की खूबसूरती को उम्र डरा नहीं सकती। यही वजह है कि 47 साल की उम्र होने के बाद भी वे नई अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। आज भी वे एक दम फिट और खूबसूरत दिखती हैं। उनके लगभग रोज़ जिम और योगा के वीडियो वायरल होते ही रहते हैं। कॉमेंट्स में सब उनसे अभी तक जवान और खूबसूरत रहने के सीक्रेट पूछा करते हैं। मालाइका अपनी फिटनेस का श्रेय योगा और जिम में बहाए पसीने को देती है।
इसके साथ ही वे अपने खाने पीने का भी बेहद ख्याल रखती है। उन्हें खाने में सिर्फ हैल्दी खाना ही पसंद है। इन्हीं सब के कारण मालाइका पर उम्र का कोई असर नहीं होता और वो हमेशा जवान रहती है।
वहीं मालाइका ने फिल्में तो बहुत कम की है उसके बाद भी वे अपनी निजी जिंदगी और उसमें होते रहे उतार चढ़ाव की वजह से अधिकतर सुर्खियों में रहती है। चाहे वो अरबाज खान के साथ उनका अलगाव हो या फिर अर्जुन कपूर के साथ उनका लव अफेयर हर विषय को लोग चटकारे ले कर सुनते हैं। आजकल वे अर्जुन कपूर के साथ खुल्लमखुल्ला इश्क फरमा रही हैं, और हर जगह उन्हीं के साथ नज़र आती है
मालाइका उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं जो अपने निजी जीवन पर खुल कर बातें करने से नहीं झिझकती हैं। मालाइका ने जब नेहा धूपिया के टॉक शो में शिरकत की तब भी उन्होंने अपने निजी जीवन को ले कर कई सारी बातें कही। उन्होंने इस चैट शो में अरबाज से अलग होने से ले कर बेडरूम में रोमांस जैसे कई सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। नेहा ने उनसे सवाल किया था कि उन्हें कैसे लड़के पसंद है? इस पर मालाइका कहती है कि उन्हें बियर्ड दाढ़ी वाले लड़के पसंद है और अगर सेंस ऑफ ह्यूमर अच्छा हो तो मजा ही आ जाये।
इस चैट शो में नेहा ने उनसे उनके बैडरूम सीक्रेट भी जानने चाहे थे। नेहा ने सवाल किया था कि मलाइका को कौनसी पोजिशन सबसे ज़्यादा पसंद है। इस पर मालाइका ने जवाब देंते हुए कहा था कि उन्हें ऊपर रहना सबसे ज़्यादा पसंद है। यह जवाब देते ही दोनों अभिनेत्रियां हंसने लगी थी। बता दें मलाइका का यह जवाब उस दौरान काफी ज्यादा वायरल हुआ था, काफी लोगों को यह जवाब पसंद भी नहीं आया था।