Tuesday, March 28, 2023
HomeAutomobile20% डाउन पेमेंट पर खरीदा मारुति ऑल्टो K10 को, तो कितना लेना...

20% डाउन पेमेंट पर खरीदा मारुति ऑल्टो K10 को, तो कितना लेना होगा लोन और कितनी बनेगी EMI, जाने ?

Maruti Alto K10 2022 EMI Calculator: मारुति ने 18 अगस्त को अपनी ऑल न्यू ऑल्टो K10 लॉन्च की थी। इस कार को कंपनी ने इंडिया की चल पड़ी टैगलाइन दी है। ये मौजूदा मॉडल की तुलना में बिग, बोल्ड और ब्यूटीफुल है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। नई ऑल्टो K10 की लंबाई 3,530mm, चौड़ाई 1,490mm, ऊंचाई 1,520mm, और व्हीलबेस 2,380mm है।

साथ ही, ये कई सेफ्टी फीचर्स से भी लैस है। इस कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपए है। ऐसे में आप इस कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हम आपको इसके सभी वैरिएंट पर 20% डाउन पेमेंट देने के बाद EMI का गणित समझा रहे हैं।

ऑल न्यू ऑल्टो K10 को 6 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपए तक जाती है। ऐसे में आपको इसके किसी भी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत पर 20% डाउन पेमेंट देने के बाद कितना लोन लेना होगा। इस लोने पर कितना ब्याज देना होगा। लोन चुकाते-चुकाते आपकी जेब से कितने एक्स्ट्रा रूपए लगेंगे। इन सभी बातों के बारे में बता रहे हैं।

ऑटो लोन पर ब्याज दर 7.35% से 8.05% तक

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ऑटो लोन पर 7.35% से 8.05% तक ब्याज ले रही है। ये ब्याज दर 5 साल (60 महीने) से 7 साल (84 महीने) के लिए हैं। यानी आप कार की एक्स-शोरूम कीमत का 20% डाउन पेमेंट करके बचे हुए अमाउंट का लोन ले सकते हैं। जिसके बाद इस लोन को आसान EMI पर चुका पाएंगे। 

1. मारुति ऑल्टो K10 के STD (O) की एक्स-शोरूम कीमत 399,000 रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 79,800 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 319,200 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 4,975 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 417,910 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 98,710 रुपए का ब्याज देना होगा।

वैरिएंट – ऑल्टो K10 STD (O) 
एक्स-शोरूम कीमत – 399,000 रुपए
20% डाउन पेमेंट – 79,800 रुपए
लोन अमाउंट – 319,200 रुपए
EMI (7 साल) – 4,975 रुपए महीना

2. मारुति ऑल्टो K10 के LXI की एक्स-शोरूम कीमत 482,000 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 96,400 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 385,600 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 6,010 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 504,844 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 119,244 रुपए का ब्याज देना होगा।

वैरिएंट – ऑल्टो K10 LXI
एक्स-शोरूम कीमत – 482,000 रुपए
20% डाउन पेमेंट – 96,400 रुपए
लोन अमाउंट – 385,600 रुपए
EMI (7 साल) – 6,010 रुपए महीना

3. मारुति ऑल्टो K10 के VXI की एक्स-शोरूम कीमत 499,500 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 99,900 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 399,600 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 6,228 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 523,173 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 123,573 रुपए का ब्याज देना होगा।

वैरिएंट – ऑल्टो K10 VXI
एक्स-शोरूम कीमत – 499,500 रुपए
20% डाउन पेमेंट – 99,900 रुपए
लोन अमाउंट – 399,600 रुपए
EMI (7 साल) – 6,228 रुपए महीना

4. मारुति ऑल्टो K10 के VXI+ की एक्स-शोरूम कीमत 533,500 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 106,700 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 426,800 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 6,652 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 558,784 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 131,984 रुपए का ब्याज देना होगा।

वैरिएंट – ऑल्टो K10 VXI+
एक्स-शोरूम कीमत – 533,500 रुपए
20% डाउन पेमेंट – 106,700 रुपए
लोन अमाउंट – 426,800 रुपए
EMI (7 साल) – 6,652 रुपए महीना

5. मारुति ऑल्टो K10 के VXI AMT की एक्स-शोरूम कीमत 549,500 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 109,900 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 439,600 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 6,852 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 575,543 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 135,943 रुपए का ब्याज देना होगा।

वैरिएंट – ऑल्टो K10 VXI AMT
एक्स-शोरूम कीमत – 549,500 रुपए
20% डाउन पेमेंट – 109,900 रुपए
लोन अमाउंट – 439,600 रुपए
EMI (7 साल) – 6,852 रुपए महीना

6. मारुति ऑल्टो K10 के VXI+ AMT की एक्स-शोरूम कीमत 583,500 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 116,700 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 466,800 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 7,276 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 611,154 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 144,354 रुपए का ब्याज देना होगा।

वैरिएंट – ऑल्टो K10 VXI+ AMT
एक्स-शोरूम कीमत – 583,500 रुपए
20% डाउन पेमेंट – 116,700 रुपए
लोन अमाउंट – 466,800 रुपए
EMI (7 साल) – 7,276 रुपए महीना

RELATED ARTICLES

Most Popular