Tuesday, March 28, 2023
HomeTrendingMilk Tea: दूध की चाय पीते ही बनने लगती है गैस और...

Milk Tea: दूध की चाय पीते ही बनने लगती है गैस और फूलने लगता है पेट तो हो जाये सावधान हो सकती है ये बीमारी

Milk Tea: लैक्टोज इंटॉलरेंस मतलब दूध या इससे बने उत्पादों से एलर्जी। हालांकि हम सब दूध का सेवन करके ही बड़े होते हैं। लेकिन फिर भी कुछ व्यक्तियों का शरीर दूध को पचा नहीं पाता है। इसका सेवन करते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगती है। दरअसल, लैक्टोज इंटॉलरेंट वाले लोग दूध में चीनी (लैक्टोज) को पूरी तरह से पचा नहीं पाते हैं। नतीजतन, उन्हें डेयरी उत्पाद खाने या पीने के बाद दस्त, गैस और सूजन की समस्या होने लगती है।

भारत में 60-65 प्रतिशत लोग लैक्टोज इंटॉलरेंट हैं। हालांकि यह बीमारी ज्यादा गंभीर नहीं होती है। लेकिन इसे लंबे समय तक अनुपचारित छोड़ने पर हड्डियों से संबंधित बीमारी जैसे ऑस्टियोपीनिया, ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा रहता है। बता दें लैक्टोज इंटॉलरेंस का ठीक नहीं किया जा सकता है। लेकिन इस कुछ तरीकों से मेनेज करना संभव है। इसके लिए आपकों इससे जुड़े कुछ तथ्यों को जानना बेहद जरूरी है।

​क्यों होती है लैक्टोज इंटॉलरेंस की बीमारी

93714504

आपकी छोटी आंत में बनने वाले एंजाइम (लैक्टेज) की कम मात्रा लैक्टोज इंटॉलरेंस का कारण होती है। हालांकि लैक्टेज का निम्न स्तर होने पर भी आप दूध उत्पादों को पचाने में सक्षम हो सकते हैं। लेकिन यदि लैक्टेज का स्तर बहुत कम है, तो आप लैक्टोज इंटॉलरेंट हो जाते हैं। ये प्राइमरी, सैकेंडरी और डेवलपमेंटल लैक्टोज इंटॉलरेंस तीन प्रकार के होते हैं। प्राइमरी लैक्टोज इंटॉलरेंस में व्यक्ति पूरी जिंदगी दूध का सेवन नहीं कर पाता। वहीं सेकेंडरी लैक्टोज़ इंटॉलरेंस हफ़्तेभर के बाद भी दस्त न रुकने से पेट के अंदर की लाइनिंग हट जाने का नतीजा होता है। जबकि डेवलपमेंटल लैक्टोज इंटॉलरेंस जेनेटिक हो सकता है।

​लैक्टोज इंटॉलरेंस के लक्षण

93714453

लैक्टोज इंटॉलरेंस के लक्षण आमतौर पर लैक्टोज युक्त खाद्य पदार्थ खाने या पीने के 30 मिनट से दो घंटे बाद शुरू होते हैं।

  • दस्त
  • मतली, और कभी-कभी, उल्टी
  • पेट में ऐंठन
  • सूजन
  • गैस

​ये लोग हो सकते हैं लैक्टोज इंटॉलरेंट

93714435

लैक्टोज इंटॉलरेंस आमतौर पर व्यस्क, प्रीमैच्यूर बच्चों में ज्यादा होता है। इसके अलावा छोटी आंत को प्रभावित करने वाले रोग जैसे सीलिएक रोग और क्रोहन रोग के मरीज इस लैक्टोज इंटॉलरेंट हो सकते हैं। साथ ही यदि आपके पेट में कैंसर के लिए रेडिएशन थैरेपी या कीमोथेरेपी चल रही है तो आपको लैक्टोज उत्पादों से एलर्जी हो सकती है।

​डॉक्टर को कब दिखाएं

93714407

यदि आप डेयरी खाद्य पदार्थ खाने के बाद अक्सर लैक्टोज इंटॉलरेंस के लक्षण महसूस करते हैं, तो तुरंत अपने डॉक्टर से परामर्श करें। क्योंकि दूध उत्पादों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है ऐसे में डॉक्टर आपको इसकी कमी को पूरा करने वाले दूसरे स्त्रोतों के बारे में जानकारी दें सकते हैं।

इन चीजों का न करें सेवन

93714401

यदि आप लैक्टोज इंटॉलरेंट हैं तो दूध, पनीर, मक्खन, योगर्ट, आइसक्रीम, दही, डेयरी शर्बत, छाछ, खट्टी मलाई, फेटी हुई मलाई, दूध से बनी मिठाई आदि का सेवन न करें। इससे आपकी स्थिति गंभीर हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

RELATED ARTICLES

Most Popular