MP Patwari Bharti 2022: युवाओ को अपना सपना पूरा करने का सुनहरा मौका, 5,204 पदों पर निकली पटवारी भर्ती, आज ही करे आवेदन, देखे यहाँ। हमारे मध्य प्रदेश राज्य में दिसंबर माह में एमपी व्यापम पटवारी की बंपर भर्ती देखने को मिल सकती है तथा एमपी पटवारी भर्ती की अधिसूचना दिसंबर माह में विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी | MP Patwari Bharti के लिए मध्यप्रदेश राज्य के महिला तथा पुरुष उम्मीदवार दोनों ही आवेदन कर सकेंगे और एमपी पटवारी भर्ती के लिए उम्मीदवारों का ग्रेजुएट / स्नातक होना अनिवार्य रहेगा |
मध्य प्रदेश राज्य में छात्रों के लिए पटवारी बनने का सुनहरा मौका (Golden opportunity for students to become Patwari in the state of Madhya Pradesh)

हमारे मध्य प्रदेश राज्य में निवास करने वाले प्रतिभास्थली अभ्यर्थियों को वर्ष 2022 के सुनहरे तोहफे के रुप में दिसंबर माह में एमपी पटवारी भर्ती की अधिसूचना देखने को मिल सकती है तथा MP Patwari Bharti की आवेदन प्रक्रिया जनवरी माह में सक्रिय होगी इसीलिए आपको सलाह दी जाती है कि आप आज ही अपने आवश्यक दस्तावेजों को अपडेट करवाएं तथा अपने बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन पुनः करें ताकि भर्ती के दौरान आपको किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े |
जानिए MP Patwari Bharti में कितने पदों पर निकली है भर्ती (Know how many posts have been recruited in MP Patwari Bharti)

हम आपको बता दें कि MP Patwari Bharti की अधिसूचना मध्य प्रदेश व्यापम व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी तथा कुछ विशेष अपडेट के आधार पर आपको सूचित कर दें कि एमपी पटवारी भर्ती के माध्यम से 5204 से अधिक युवाओं का चयन किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को मेरिट लिस्ट में उपरोक्त स्थान निर्धारित एवं सभी परीक्षणों बेहतर प्रदर्शन करने पर कार्यक्षेत्र प्राप्त हो सकेगा | एमपी पटवारी भर्ती में उम्मीदवारों को कागज कलम आधारित दो परीक्षणों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी तथा MP Patwari Bharti की शैक्षणिक योग्यताएं, आयु सीमा, पात्रता मापदंड, महत्वपूर्ण तिथियां आदि की जानकारी के लिए हमारे साथ ध्यान पूर्वक बने रहे !
लेख विवरण | एमपी पटवारी भर्ती 2022 | |
2 | प्राधिकरण आयोग | मध्य प्रदेश व्यापम व्यावसायिक परीक्षा मंडल |
3 | कार्यक्षेत्र | मध्य प्रदेश |
4 | सन | 2022-23 |
5 | पद | एमपी पटवारी एवं नायब तहसीलदार |
6 | कुल रिक्तियां | लगभग 5,204 पद (बदलाव किए जा सकते हैं) |
7 | आयु सीमा | 18 वर्ष से 40 वर्ष तक |
8 | आवेदन प्रकार | ऑनलाइन |
9 | आधिकारिक वेबसाइट | https://peb.mp.gov.in/ |
मध्यप्रदेश पटवारी भर्ती की इम्पोर्टेंट डेट्स (Important Dates of Madhya Pradesh Patwari Recruitment)

1 | आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि | 5 जनवरी 2023 |
2 | आवेदन करने की अंतिम तिथि | 19 जनवरी 2023 |
3 | परीक्षा तिथि | 15 मार्च 2023 से शुरू |
जानिए पटवारी के फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Know the documents required to fill the Patwari form)

- कक्षा दसवीं की अंकसूची
- कक्षा बारहवीं की अंकसूची
- स्नातक की डिग्री
- पासपोर्ट साइज फोटो
- पैन कार्ड
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थानीय निवास प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन आदि |
MP पटवारी की भर्ती के लिए परीक्षा केंद्र के लिए शहर (Cities for Exam Center for MP Patwari Recruitment)

हमारे मध्य प्रदेश राज्य में एमपी पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन निम्नलिखित शहरों के परीक्षा केंद्रों में करवाया जाएगा तथा आपकी परीक्षा केंद्र का विवरण आपको अपने एडमिट कार्ड के माध्यम से प्राप्त हो सकेगा :- भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, सतना, उज्जैन, खंडवा, सिधी सागर आदि |
जानिए कैसे करे आवेदन (Know how to apply)
- एमपी पटवारी भर्ती में आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आधिकारिक वेबसाइट https://peb.mp.gov.in/ का चयन करें |
- यहां पर होम पेज पर आपको “एमपी पटवारी भर्ती ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म” की लिंक पर क्लिक करना होगा |
- इसके पश्चात आपको नवीनतम विंडो प्राप्त हो सकेगी |
- यहां पर आपको पंजीकृत मोबाइल नंबर वेरीफाई करना होगा |
- इसके पश्चात आपको ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त हो सकेगा |
- अब आप ऑनलाइन आवेदन पत्र में मांगी गई जानकारी सही-सही भरेंगे |
- अब आपको आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा |
- इसके पश्चात आप वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकते हैं |
- अब आवेदन कर्ताओं को कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा |
- इसके पश्चात आपकी डिवाइस में कंफर्मेशन का मैसेज एवं विंडो प्रस्तुत होगी |
- अतः इस प्रकार आप एमपी पटवारी भर्ती में सफलतापूर्वक आवेदन कर पाएंगे तथा आप अपने आवेदन पत्र के प्रिंटआउट को संभाल कर रखें |