Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस को नया मुख्य कोच मिल गया है। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और कोच मार्क बाउचर को यह जिम्मेदारी दी गई है। इसकी घोषणा शुक्रवार 16 सितंबर को की गई। मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच की भूमिका निभा रहे महेला जयवर्धने को टीम ने नई जिम्मेदारी दी है।
आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को अपनी टीम के नए कोच के नाम की घोषणा की। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को यह जिम्मेदारी दी गई है। मुंबई की टीम आईपीएल 2023 के नए सीजन में अपने नए कोच के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी। बाउचर के पास लंबे समय से दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रीय टीम को कोचिंग देने का अनुभव है।
Presenting आपले नवीन Head Coach – 𝐌𝐀𝐑𝐊 𝐁𝐎𝐔𝐂𝐇𝐄𝐑 💙
— Mumbai Indians (@mipaltan) September 16, 2022
Paltan, drop a 🙌 to welcome the 🇿🇦 legend to our #OneFamily 👏#DilKholKe #MumbaiIndians @markb46 @OfficialCSA pic.twitter.com/S6zarGJmNM
बाउचर ने कहा, “मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच के रूप में नियुक्त होना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है। इस टीम ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में जबरदस्त सफलता हासिल की है। एक अलग पहचान बनाई है। मैं अपनी इस जिम्मेदारी को लेकर बहुत उत्साहित हूं और कोशिश करूंगा कि टीम के सम्मान को बनाए रखते हुए टीम को वह सफलता दें जिसकी वह आकांक्षा करता है।”
टीम के बारे में बाउचर ने कहा, “यह बहुत मजबूत खिलाड़ी है और कप्तानी बहुत शक्तिशाली व्यक्ति के हाथ में है। टीम के खिलाड़ी बहुत प्रतिभाशाली हैं। मैं इस अद्भुत टीम में अपने योगदान से कुछ बेहतर जोड़ने की कोशिश करूंगा। ।”