Tata Motors ने भारत में Tiago EV का नया वैरियंट लांच कर मचाया तहलका Tata Motors ने भारतीय बाजार में सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार Tata Tiago EV को लॉन्च कर दिया है। टाटा टियागो ईवी को 8.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। बता दें कि यह कीमत पहले 10,000 यूनिट्स के लिए मान्य हैं। टाटा ने कहा कि इनमें से 2,000 यूनिट्स मौजूदा टाटा ईवी मालिकों के लिए विशेष रूप से उपलब्ध होंगी। Tiago EV अब भारत में बिक्री के लिए सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार है। Tata Tiago EV की बुकिंग 10 अक्टूबर से शुरू करेगी और इसकी डिलीवरी जनवरी 2023 से शुरू होगी। Tiago EV चार वैरियंट- XE, XT, XZ+ और XZ+ Tech Lux में उपलब्ध है।
New variant of Tata Motors Tiago EV

Tiago EV की वैरियंट वाइज कीमत
बैटरी पैक | वैरियंट | चार्जर | कीमत |
19.2 kWh | XE | 3.3kW AC | Rs 8.49 lakh |
19.2 kWh | XT | 3.3 kW AC | Rs 9.09 lakh |
24 kWh | XT | 3.3kW AC | Rs 9.99 lakh |
24 kWh | XZ+ | 3.3kW AC | Rs 10.79 lakh |
24 kWh | XZ+ Tech Lux | 3.3kW AC | Rs 11.29 lakh |
24 kWh | XZ+ | 7.2kW AC | Rs 11.29 lakh |
24 kWh | XZ+ Tech Lux | 7.2 kW AC | Rs 11.79 lakh |
Tiago EV का डिजाइन

टियागो ईवी के डिजाइन की बात करें, तो इसमें स्टैंडर्ड Tiago की तुलना में स्पेशल टच मिलते हैं। सामने की ग्रिल को Tigor EV के हिसाब से डिजाइन किया गया है। ग्रिल पर एक EV बैज भी लगाया गया है, जबकि ग्रिल के नीचे ट्रिम हाइलाइट अब नीले रंग में रंगा हुआ है। इसी तरह फ्रंट बंपर को सेंट्रल एयर-वेंट के लिए ट्राई-एरो पैटर्निंग मिलती है। टियागो में एक अनूठा व्हील डिजाइन मिलता है। केबिन की बात करें, तो बेसिक लेआउट स्टैंडर्ड टियागो की तरह ही है। इसमें सिर्फ ब्लू हाइलाइट्स और टॉप वैरियंट्स पर लेदर सीट्स का इस्तेमाल किया गया है, जो ईवी को अलग बनाता है।

Tiago EV के फीचर्स
फीचर्स की बात करें, तो Tiago EV में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और 7.0-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, Android Auto और Apple CarPlay स्टैंडर्ड है। 45 कनेक्टेड फीचर्स के साथ ZConnect कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी स्टैंडर्ड किट का हिस्सा है। हालांकि यह एक ऐसा फीचर जो इंटरनल कम्बशन Tiago में उपलब्ध नहीं है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें, तो क्रूज कंट्रोल (पहली बार Tiago पर), ऑटो हेडलैंप, रेन-सेंसिंग वाइपर, कूल्ड ग्लोवबॉक्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और हरमन ऑडियो सिस्टम शामिल हैं।

315km है इसकी रेंज
टाटा मोटर्स टियागो ईवी को दो बैटरी पैक के विकल्प के साथ पेश कर रही है। खरीदार 19.2 kWh बैटरी पैक या 24 kWh बड़ा बैटरी पैक चुन सकते हैं। पहला वाला बैटरी पैक 250 km प्रति चार्ज (MIDC) तक की दावा की गई रेंज प्रदान करता है, जबकि बड़ा पैक 315 km (MIDC) तक की रेंज प्रदान करता है। इलेक्ट्रिक मोटर आउटपुट भी बैटरी पैक के आधार पर भिन्न होता है। छोटी इकाई को 45 kW मोटर के साथ जोड़ा जाता है, जो 105 Nm का अधिकतम टॉर्क विकसित करता है, जबकि बड़ा पैक 55 kW की मजबूत मोटर के साथ 114 Nm टॉर्क जनरेट करता है। टाटा का कहना है कि बैटरी पैक को 8 साल और 1.6 लाख km की वारंटी के साथ पेश किया गया है। यह IP67 रेटेड है। टियागो ईवी का ईवी बाजार में कोई सीधा मुकाबला नहीं है। निकटतम विकल्प Tigor EV है।
Tata Motors ने भारत में Tiago EV का नया वैरियंट लांच कर मचाया तहलका
