Friday, March 31, 2023
Homeखाना खजानाPani Puri Calories: गोलगप्पे में कितनी होती है कैलोरीज? कितनी होती है...

Pani Puri Calories: गोलगप्पे में कितनी होती है कैलोरीज? कितनी होती है ये हेल्दी अनहेल्दी 

Pani Puri Calories:  गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है।  इसके अनोखे स्वाद की वजह से यह हर किसी का पसंदीदा स्ट्रीट स्नैक्स होता है। तीखी, चटपटी, खट्टी-मीठी चीजों से तैयार गोलगप्पा बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पसंद होता है। अगर आपका भी यह फेवरेट स्नैक्स है तो एक बार इसकी कैलोरीज और पोषक तत्व के बारे में जरूर जान लें। आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि गोलगप्पे खाने में कितनी कैलोरीज होती हैं और ये सेहत पर कैसे असर डालती है। 

ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल सीरीज ‘सेहत की थाली’ में आज हम गोलगप्पे में मौजूद पोषक तत्वों और कैलोरीज की चर्चा करेंगे। इस विषय की जानकारी के लिए हमने नोएडा स्थित मानस हॉस्पिटल की डाइटीशियन कामिनी कुमारी से बातचीत की। आइए जानते हैं 1 प्लेट ( 5 पीस ) गोलगप्पे में कितनी कैलोरीज और फैट होते हैं?

1 प्लेट ( 5 पीस) गोलगप्पे में मौजूद कैलोरी

1 प्लेट (लगभग 5 पीस) गोलगप्पे में लगभग 270 कैलोरीज होती है। इन कैलोरीज में लगभग 108 कैलोरी फैट होता है। इसके अलावा 17 प्रतिशत हिस्सा कार्बोहाइड्रेट होता है। वहीं, प्रोटीन लगभग 6 ग्राम होता है। गोलगप्पे में मौजूद पोषक तत्व लगभग शून्य ही होता है। ऐसे में तेल से डीप फ्राई किया गया गोलगप्पा आपके स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होता है। 

1 प्लेट (5 पीस) गोलगप्पे में मौजूद पोषक तत्व

  • कैलोरीज – 270
  • फैट -108
  • सोडियम – 410 mg
  • कार्बोहाइट्रेड – 33 ग्राम
  • डायट्री फाइबर – 4 ग्राम
  • शुगर – जीरो
  • आयरन – 2%

क्या गोलगप्पा हेल्दी होता है?

डायटीशियन कामिनी कुमारी का कहना है कि गोलगप्पे हेल्दी नहीं होते हैं, क्योंकि इसे काफी डीप फ्राई किया जाता है। वहीं, अधिकतर लोग मैदे से तैयार पानी पूरी का सेवन करते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हेल्दी वहीं माना जाता है। 

गोलगप्पे में क्या है हेल्दी?

पुदीना की पत्तियां

गोलगप्पे का पानी तैयार करने के लिए पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है, जो एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होती है। इसके सेवन से पेट की सूजन को कम किया जा सकता है। साथ ही इसमें क्लीनिंग अफेक्ट होता है। पुदीने से कई तरह के हेल्दी ड्रिंक्स तैयार किए जाते हैं। OnlyMyHealth

इमली

गोलगप्पे का पानी इमली से तैयार किया  जाता है। जो आपके हार्ट के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें मौजूद फाइबर हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। साथ ही यह डायबिटीज मरीजों के लिए भी अच्छा माना जाता है, लेकिन ध्यान रखें कि अधिक मात्रा में इमली का सेवन शरीर को नुकसान भी पहुंचाता है। 

गोलगप्पे में क्या है अनहेल्दी 

पूरी बनाने के लिए इस्तेमाल होता है सूजी

सूजी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है, क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और फास्फोरस भरपूर रूप से होता है, लेकिन डायबिटीज रोगियों के लिए सूजी फायदेमंद नहीं मानी जाती है। 

मैदा

कई बार पूरी बनाने के लिए मैदे का इस्तेमाल होता है। मैदा रिफाइंड कार्ब्स होता है, जो स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियों का कारण हो सकता है। मैदा खाने से डायबिटीज, हार्ट डिजीज जैसी परेशानियां हो सकती हैं। 

तेल

गोलगप्पे को काफी ज्यादा फ्राई किया जाता है। फ्राई के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला तेल हार्ट रोगियों के लिए अच्छा नहीं होता है। साथ ही इसकी वजह से डायबिटीज, मोटापा, कोलेस्ट्रॉल कार्डिक से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। 

 कैसे गोलगप्पे को बनाएं हेल्दी? 

मार्केट या फिर स्ट्रीट के गोलगप्पे आपके स्वास्थ्य के लिए अनहेल्दी हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि घर पर ही गोलगप्पे तैयार करें। आप घर पर हेल्दी तरीके से गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?

  •  पूरी बनाने के लिए मैदे और सूजी के बजाय गेहूं के आटे का इस्तेमाल करें। 
  • पूरी को फ्राई करने के बजाय एयरफ्रायर में फ्राई करें। इसमें बिना तेल के गोलगप्पे तैयार की जा सकती है। 
  • पानी में सीमित मात्रा में इमली, नमक या अन्य मसालों का इस्तेमाल करें। 

स्ट्रीट के गोलगप्पे स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होते हैं। लेकिन आप घर पर हेल्दी तरीके से गोलगप्पे तैयार कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि हेल्दी तरीके से तैयार गोलगप्पे का सेवन भी सीमित मात्रा में करेँ।  

RELATED ARTICLES

Most Popular