Saturday, June 10, 2023
HomePetrol-Diesel PricePetrol-Diesel Rate: भारत में भी कम होने वाले है पेट्रोल-डीजल के दाम,...

Petrol-Diesel Rate: भारत में भी कम होने वाले है पेट्रोल-डीजल के दाम, 14 रुपए तक आ सकती है पेट्रोल-डीजल के दामो में गिरवट

Petrol-Diesel Rate: भारत में भी कम होने वाले है पेट्रोल-डीजल के दाम, 14 रुपए तक आ सकती है पेट्रोल-डीजल के दामो में गिरवट अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम कम होने के चलते देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 14 रुपए तक की कमी आ सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (ब्रेंट) का दाम 81 डॉलर से नीचे आ गया है। अमेरिकी क्रूड 74 डॉलर प्रति बैरल के करीब है।

कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट

petrol pump 04 63 1

कच्चे तेल की कीमत में बड़ी गिरावट से भारतीय रिफाइनरी के लिए कच्चे तेल की औसत कीमत (इंडियन बास्केट) घटकर 82 डॉलर प्रति बैरल रह गई है। मार्च में ये 112.8 डॉलर थी। इस हिसाब से 8 महीने में रिफाइनिंग कंपनियों के लिए कच्चे तेल के दाम 31 डॉलर (27%) कम हो गए हैं। इस हिसाब से पेट्रोल-डीजल के दाम 14 रु. प्रति लीटर तक कम होने चाहिए। हालांकि विशेषज्ञों के मुताबिक पूरी कटौती एक बार में नहीं होगी।

यह भी देखे :अब नहीं निकलेंगे ATM से पैसे, ATM यूजर्स को करना पड़ सकता है दिक्ततों का सामना, जानिए क्या है पूरा मामला

पेट्रोलियम मंत्री का बड़ा बयान

hardeep singh puri 1636549434

पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा था कि सरकारी तेल कंपनियों को पेट्रोल की बिक्री पर मुनाफा होने लगा है, लेकिन डीजल पर अब भी 4 रुपए प्रति लीटर घाटा हो रहा है। तब से अब तक ब्रेंट क्रूड करीब 10% सस्ता हो गया है। ऐसे में कंपनियां डीजल पर भी मुनाफे में आ गई हैं।

यह देखे :भैंस पर बैठकर गांव के छोटे बच्चे ने गाया मुझसे ‘शादी करोगी गाना’, सोशल मीडिया हुआ वायरल वीडियो, हस हस के लोटपोट हो जाओगे

एक्सपर्ट्स ने भी दी अपनी राय

एक्सपर्ट के मुताबिक ब्रेंट तेजी से 70 डॉलर की तरफ बढ़ रहा है। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम जरूर कम होंगे, लेकिन थोड़ा वक्त लगेगा। तेल आयात से लेकर रिफाइनिंग तक का साइकल 30 दिन का होता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में दाम घटने के एक महीने बाद असर दिखता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular