Friday, March 31, 2023
HomePetrol-Diesel PricePetrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट, जानिए आज...

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट, जानिए आज का रेट

Petrol Diesel Price Today: देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनी हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के दाम अपडेट करती है। अगर पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव होता है तो उसे वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाता है। वैसे पेट्रोल-डीजल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर निर्भर करती है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

बुधवार को यूएस क्रूड ऑयल WTI की कीमत 83.59 डॉलर प्रति बैरल देखी गई, जबकि ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 90.38 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के हिसाब से देश में तेल विपणन कंपनियां ताजा दरें जारी करती हैं। तेल विपणन कंपनियों ने देश के प्रमुख 4 महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। 22 सितंबर को भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड डब्ल्यूटीआई और ब्रेंट क्रूड की कीमत में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं

IOCL को मिली जानकारी के मुताबिक देश के चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बदलाव 22 मई को देखा गया था, जब केंद्र सरकार ने उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। उसके बाद महाराष्ट्र और मेघालय सरकार ने वैट में कटौती कर अपने राज्य के लोगों को पेट्रोल-डीजल की महंगाई से राहत देने की कोशिश की थी।

इन शहरों में क्या है तेल के दाम
सिटी पेट्रोल डीजल
मुंबई 106.31 94.27
दिल्ली 96.72 89.62
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76
बेंगलुरु 101.94 87.89
लखनऊ 96.57 89.76
नोएडा 96.79 89.96
नोएडा 97.18 90.05
चंडीगढ़ 96.20 84.26
पटना 107.24 94.04


नई दरें सुबह 6 बजे जारी की जाती हैं
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हर सुबह 6 बजे बदलाव होता है। नई दरें सुबह छह बजे से लागू हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद, इसकी कीमत मूल कीमत से लगभग दोगुनी हो जाती है। यही वजह है कि पेट्रोल-डीजल आम जनता को इतना महंगा पड़ता है।

एसएमएस के जरिए जानें आज के रेट
आप एसएमएस के जरिए पेट्रोल डीजल की दैनिक दर भी जान सकते हैं (रोजाना डीजल पेट्रोल की कीमत कैसे जांचें)। इंडियन ऑयल के ग्राहक 9224992249 नंबर पर आरएसपी और बीपीसीएल के उपभोक्ता 9223112222 नंबर पर आरएसपी भेजकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं एचपीसीएल उपभोक्ता 9222201122 नंबर पर एचपी प्राइस भेजकर कीमत जान सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular