Pyaaj Ki Kachori: मौसम लगातार बदल रहा है कभी गर्मी तो कभी बारिश। ऐसे में अक्सर शाम के समय लोगों का मन कुछ चटपटा स्ट्रीट फूड जैसा खाने का करने लगता है। Kachori का नाम ऐसे ही फेमस स्ट्रीट फूड में शामिल है। अगर आप भी अपनी शाम की भूख को मिटाने के लिए कुछ हेल्दी और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं तो झटपट बनाएं ‘Pyaaj Ki Kachori’।
सामग्री (Ingredients):
- तेल
- जीरा – आधा छोटा चम्मच
- धनिया के बीज – आधा छोटा चम्मच
- सौंफ
- हींग
- 1 मिर्च – बारीक कटी हुई
- अदरक का पेस्ट – आधा छोटा चम्मच
- प्याज – 2
- मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- हल्दी – एक चौथाई छोटा चम्मच
- गरम मसाला – एक चौथाई छोटा चम्मच
- अमचूर पाउडर
- चीनी – एक चौथाई छोटा चम्मच
- नमक
- बेसन – आधा कप
- हरा धनिया – 2 टेबल स्पून
- मैदा – 2 कप
- रवा या सूजी – 1 बड़ा चम्मच
- घी – 2 टेबल स्पून
इस रहा बनाएं ‘Pyaaj Ki Kachori’ (How to make pyaaj ki kachori):
- Pyaaj Ki Kachori बनाने के लिए सबसे पहले इसका आटा तैयार कर लें। इसके लिए, एक बर्तन में दो कप मैदा, एक बड़ा चम्मच सूजी, थोड़ा सा नमक व घी डालकर मिक्स करें।
- अब आप इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा गूंथे और इसे सेट होने के लिए कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
- अब, आप फिलिंग की तैयारी करें। इसके लिए आप एक पैन में ऑयल डालकर गर्म करें।
- अब इसमें जीरा, हींग, सौंफ व धनिया डालकर चटकने दें।
- इसके बाद इसमें हरी मिर्च व अदरक का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड के लिए भूनें।
- अब इसमें कटे हुए प्याज डालें और इसे कुछ देर के लिए भूनें।
- जब प्याज का कलर चेंज हो जाए तो गैस को स्लो करके इसमें हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक व चीनी डालकर मिक्स करें।
- इसे हल्का चलाती रहें।
- अब इसमें बेसन डालकर अच्छी तरह भूनें। आखिर में इसमें हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें।
- आपकी स्टफिंग बनकर तैयार है। इसे इस्तेमाल से पहले पूरी तरह से ठंडा होने दें। इसके बाद आप थोड़ा सा आटा लेकर उसे गोल करें।
- अब उसे चपटा कर लें और इसमें 1 टेबल स्पून तैयार प्याज़ की स्टफिंग बीचों-बीच रख दें।
- अब आप किनारों को आपस में मिलाएं और उसे बंद करें।
- अब इसे हल्का सा दबाकर चपटा करने के बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे गर्म होने दें।
- जब तेल मीडियम गर्म हो जाए तो इसमें तैयार कचौड़ी डाल दें।
- अब आप इसे मीडियम आंच पर दोनों साइड्स से अच्छी तरह सिकने तक पकाएं।
- इसे एक टिश्यू पेपर पर निकालें। आखिर में Pyaaj Ki Kachori को हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ परोसें।