Samsung Galaxy: सैमसंग जल्द ही अपने 2 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर सकती है, जानिए कौन से फ़ोन हो सकते है
Samsung Galaxy A04 Core और Galaxy M04 के नाम से जल्द ही भारत में अपने 2 नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह दोनों स्मार्टफोन एंट्री लेवेल स्मार्टफोन होंगे। इनकी कीमत 10000 रुपये से कम होगी। जानिए इनके फीचर्स के बारे।
Samsung दक्षिण कोरिया की कंपनी Samsung जल्द ही भारत में अपने 2 नए स्मार्टफोन Galaxy A04 Core और Galaxy M04 लॉन्च करने वाली है। यह दोनों स्मार्टफोन एंट्री लेवेल स्मार्टफोन होंगे। भारतीय सर्टिफिकेशन साइट BIS पर भी इन दोनों फोन को देखा जा चुका है जो इस बात की पुष्टि करता है कि कंपनी जल्द ही इन स्मार्टफोन को लांच करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन दोनों फोन की कीमत 10 हजार रुपये या उससे भी कम हो सकती है। रिपोर्ट के जरिये Samsung Galaxy A04 Core के फीचर्स भी लीक हो चुके हैं।
Samsung Galaxy A04 Core के संभावित फीचर्स
• प्रोसेसर – कंपनी इस फोन में 2.3 GHZ का MediaTek Helio G35 का सेसर लगा सकती है।
• डिस्प्ले – इस फोन की 6.5 इंच की स्क्रीन हो सकती है जिससे LCD डिस्प्ले मिल सकता है।
• कैमरा – इस स्मार्टफोन में सिंगल कैमरा दिया जा सकता है। इसमें 8 MP का मेन कैमरा फ़्लैश लाइट के साथ लगा हो सकता है। तो वहीँ फोन में 5 MP का फ्रंट कैमरा लगे होने की उम्मीद है।
रैम और इंटरनल स्टोरेज- इस फोन में 3 GB की रैम और 64 GB की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती हैं।
• ओएस – यह फोन Android 12 के साथ लॉन्च हो सकता है।
• बैटरी- इसमें 5000 mAh की बैटरी लगी हो सकती है।
• नेटवर्क – यह 4G नेटवर्क के साथ लॉन्च हो सकता है।
• रंग- कंपनी इसे Black, Copper, और Green कलर में लांच कर सकती है।
• अन्य फीचर्स- इस फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम, 3.5 mm जैक, ब्लूटूथ और वाई फाई जैसे फीचर्स मौजूद हो सकते हैं।
Samsung Galaxy A04 Core कंपनी के पिछले फोन Galaxy A03 Core की जगह लेगा। हालांकि बताए गए Galaxy A04 Core के सभी फीचर्स मीडिया रिपोर्ट द्वारा पता चले हैं। सैमसंग ने इस फोन के फीचर्स और इसकी कीमत के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी हैं।