बेटी श्रद्धा की शादी पर पापा ने किया खुलासा, शक्ति कपूर को मिला पसंद का दामाद, जानिए कौन है वो Handsome बॉय। बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ और सोनम कपूर या फिर आलिया भट्ट इन सब ने शादी कर ली है और अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। वहीं खबरों की माने तो शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा भी शादी करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने बहुत कम समय में इंडस्ट्री में अपना एक मुकाम हासिल कर लिया है।
शक्ति कपूर की बेटी श्रद्धा कपूर ने अपनी मेहनत के दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया है (Shakti Kapoor’s daughter Shraddha Kapoor has earned a name in Bollywood on the strength of her hard work.)

उन्होंने फिल्म आशिकी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जिस ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया था। श्रद्धा कपूर शक्ति कपूर की बेटी हैं, लेकिन उन्होंने अपने मेहनत के दम पर बॉलीवुड में एक मुकाम हासिल कर लिया है और आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह न केवल अच्छी एक्टिंग बल्कि बहुत अच्छा गाती भी हैं।
इससे पहले श्रद्धा कपूर का नाम फरहान अख्तर के साथ जुड़ा था (Earlier Shraddha Kapoor’s name was linked with Farhan Akhtar.)

एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ दिनों पहले उनका नाम जावेद अख्तर के बेटे फरहान अख्तर के साथ जुड़ा था। खबरों कि माने तो उन्होंने एक दूसरे को डेट कर रहे थे और श्रद्धा के पापा यानी शक्ति कपूर इस रिश्ते के खिलाफ थे। श्रद्धा ने अपने पापा की एक नहीं सुनी और फरहान को डेट किया। आखिरकार श्रद्धा का यह निर्णय गलत साबित हुआ और उनका यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चला। फरहान अख्तर से ब्रेकअप के बाद श्रद्धा सिंगल थीं।
प्रोफेशनल फोटोग्राफर को डेट कर रही है श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor is dating a professional photographer)
श्रद्धा कपूर इन दिनों किसी एक्टर या फिर पॉलिटिशियन को नहीं बल्कि एक प्रोफेशनल फोटोग्राफर को डेट कर रही हैं। जिसका नाम रोहन श्रेष्ठ है। रोहन सिंह के पिता बॉलीवुड के जाने-माने फोटोग्राफर रह चुके हैं।

श्रद्धा और रोहन दोनों शादी करने के लिए तैयार है (Shraddha and Rohan both ready to get married)
रोहन ने भी बॉलीवुड में अलग पहचान बनाई है। शक्ति कपूर इस रिश्ते को लेकर काफी खुश हैं। क्योंकि श्रद्धा बचपन के दोस्त है और शादी के बंधन में बंधने के लिए भी तैयार हैं।