Song ‘Dil Na Diya’ from the movie Krish: ऋतिक रोशन की फिल्म कृष के गाने ‘दिल ना दिया’ पर एक सीनियर सिटीजन को डांस करते हुए देखा जा सकता हैl इसमें ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की अहम भूमिका हैl इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा हैl
सभी को गाने पर डांस करना पसंद आता हैl कई बार लोग दिल खोलकर डांस करते हुए भी नजर आते हैंl ऐसा ही एक परफॉर्मेंस इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा हैl इसमें एक बूढ़े व्यक्ति को फिल्म अभिनेता ऋतिक रोशन की फिल्म कृष के गाने दिल ना दिया पर झूमकर डांस करते हुए देखा जा सकता हैl
वीडियो को इंस्टाग्राम पर यूजर एस. सुरेश ने शेयर किया हैl उन्होंने वीडियो 10 अगस्त को शेयर किया हैl वीडियो में उन्हें दिल खोलकर डांस करते हुए देखा जा सकता हैl कई लोगों ने एस. सुरेश की डांसिंग स्किल्स की सराहना भी की हैl उनकी वीडियो को 50,000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैंl वहीं इसे 29 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैंl कई लोग एस. सुरेश के किलर मुव्स के दीवाने हैंl कई लोगों ने वीडियो पर दिल और आग की इमोजी भी शेयर की हैl एक ने लिखा है, एज इज जस्ट अ नंबरl’ एक ने लिखा है, ‘फैंटास्टिक माइंड ब्लोइंगl’ एक ने लिखा है, ‘शानदारl’ एस. सुरेश के 16 हजार से ज्यादा इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स हैंl वह अलग-अलग गानों पर अपनी वीडियो बनाकर शेयर करते हैंl
ऋतिक रोशन की फिल्म कृष सुपरहिट थीl इस फिल्म में ऋतिक रोशन ने शानदार डांस किया थाl ऋतिक रोशन और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी फिल्म में काफी पसंद की गई थीl इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार किया थाl