Tuesday, March 28, 2023
HomeAutomobileTata Tiago EV Launch: टाटा ने लॉन्च की देश की सबसे सस्ती...

Tata Tiago EV Launch: टाटा ने लॉन्च की देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, सिर्फ इतनी है कीमत, रेंज 300KM से ज्यादा की मिलेगी

Tata Tiago EV Launch: Tata Motors ने भारतीय बाजार में Tata Tiago EV लॉन्च कर दी है। इसे पहले 10,000 ग्राहकों के लिए 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 8.49 लाख रुपये से लेकर 8.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक है। इस कीमत पर, यह देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बन गई है, जिसकी रेंज 300KM से अधिक है। इस लॉन्च के बाद, ऑटोमेकर के पास अब तीनों सेगमेंट, एसयूवी, सेडान और हैचबैक में इलेक्ट्रिक कार मॉडल हैं, जो भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में टाटा की स्थिति को मजबूत करते हैं।

सभी वेरिएंट की कीमतें

Tata Tiago EV (XE वेरिएंट, 19.2kWh बैटरी)- 8.49 लाख रुपये

 Tata Tiago EV (XT वेरिएंट, 19.2kWh बैटरी)- 9.09 लाख रुपये

 Tata Tiago EV (XT वेरिएंट, 24kWh बैटरी)- 9.99 लाख रुपये

 Tata Tiago EV (XZ+ वेरिएंट, 24kWh बैटरी)- 10.79 लाख रुपये

Tata Tiago EV (XZ+ टेक लग्जरी वेरिएंट, 24kWh बैटरी)- 11.29 लाख रुपये

 Tata Tiago EV (XZ+ वेरिएंट, 24kWh बैटरी)- 11.29 लाख रुपये

 Tata Tiago EV (XZ+ टेक लग्जरी वेरिएंट, 24kWh बैटरी)- 11.79 लाख रुपये

th 2022 09 28T164958.100

पावरट्रेन की बात करें तो Tata Tiago EV में दो बैटरी पैक- 24 kWh और 19.2 kWh का विकल्प मिलेगा। 24 kWh बैटरी पैक 315 किमी की रेंज देगा जबकि 19.2 kWh बैटरी पैक 250 किमी की रेंज देगा। लॉन्ग रेंज वर्जन की मोटर 55kW या 74bhp पावर और 115Nm टॉर्क जेनरेट कर सकती है जबकि शॉर्ट रेंज वर्जन की मोटर 45kW या 60bhp पावर और 105Nm टॉर्क जेनरेट कर सकती है। टाटा का दावा है कि यह 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 5.7 सेकेंड में हासिल कर लेती है।

Tiago EV Charging 768x422 1

Tata Motors ने भारतीय बाजार में Tata Tiago EV लॉन्च कर दी है।

वहीं, इसके अलावा हैचबैक में चार्जिंग के चार विकल्प दिए गए हैं। इसे 15A सॉकेट, 3.3 kW AC चार्जर, 7.2 kW AC होम चार्जर और DC फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है। 7.2kW AC चार्जर से बैटरी को 3 घंटे 36 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकता है। वहीं, डीसी फास्ट चार्जर से बैटरी को 10 फीसदी से 80 फीसदी तक महज 57 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी बैटरी पैक पर 8 साल और 1.6 लाख किलोमीटर की वारंटी दे रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular