Sunday, June 4, 2023
HomeAutomobileTata की नई CNG कार ने बढ़ाई WagonR-Celerio की टेंशन! लुक-फीचर्स में...

Tata की नई CNG कार ने बढ़ाई WagonR-Celerio की टेंशन! लुक-फीचर्स में सबसे धांसू, माइलेज में No.1, Alto जितनी कीमत

Tata New Tiago CNG Car: Tata की नई CNG कार ने बढ़ाई WagonR-Celerio की टेंशन! लुक-फीचर्स में सबसे धांसू, माइलेज में No.1, Alto जितनी कीमत। कंपनी भारत में अपनी एक और सीएनजी गाड़ी लॉन्च करेगी। यह कंपनी की टियागो एनआरजी का सीएनजी वर्जन (Tiago NRG iCNG) होगा। यह कंपनी की Tata Tiago NRG पर बेस्ड होगी।

Tata ने लांच की CNG वेरिएंट में नयी कार Tiago NRG iCNG (Tata launches new car Tiago NRG iCNG in CNG variant)

sddefault 11

टाटा मोटर्स जल्द ही मारुति वैगनआर और सिलेरियो की टेंशन बढ़ाने जा रही है। कंपनी भारत में अपनी एक और सीएनजी गाड़ी लॉन्च करेगी। यह कंपनी की टियागो एनआरजी का सीएनजी वर्जन (Tiago NRG iCNG) होगा। यह कंपनी की Tata Tiago NRG पर बेस्ड होगी। कंपनी ने अपने YouTube चैनल पर अपकमिंग Tiago NRG iCNG का एक टीज़र वीडियो जारी किया है। इसमें कंपनी ने इसे “भारत की पहला टफरोडर सीएनजी” कहा है। टीजर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि गाड़ी को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

ये भी पढ़े- KIA की ये 7 सीटर अट्रैक्टिव कार देगी मारुति Ertiga और XL6 को टक्कर, कम कीमत में देगी ज्यादा माइलेज, देखे इसके फीचर्स

जानिए Tata Tiago NRG CNG की कीमत के बारे में (Know about the price of Tata Tiago NRG CNG)

maxresdefault 2022 11 13T220505.359

बता दें कि स्टैंडर्ड टियागो हैचबैक पहले से ही सीएनजी विकल्प में आती है. टियागो सीएनजी की कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होकर 7.82 लाख रुपये (दोनों कीमतें, एक्स-शोरूम) तक जाती है। वहीं, टियागो एनआरजी की कीमत वर्तमान में 6.42 लाख रुपये से 7.38 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि टियागो एनआरजी iCNG को की कीमत पेट्रोल वेरिएंट से लगभग 90,000 रुपये ज्यादा हो सकती है।

पावरट्रेन की बात करें तो Tiago iCNG में 1.2-लीटर 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है। यह पेट्रोल मोड में 86 PS की पावर और 113 Nm का टार्क देता है। जबकि CNG मोड में इंजन 73.4 PS और 95 Nm का टॉर्क दे सकता है। कंपनी Tiago NRG iCNG में भी इसी इंजन का इस्तेमाल कर सकती है। इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जाएगा। कंपनी की टियागो सीएनजी 26KM से ज्यादा का माइलेज ऑपर करती है।

maxresdefault 2022 11 13T220703.836

ये भी पढ़े- Tata Safari का यह धांसू वेरिएंट पड़ेगा Scorpio N पर भारी, Tata Safari के नए फीचर्स देंगे XUV 700 को मात, देखे फीचर्स

Tata का नया CNG मॉडल है बेहद स्टाइलिश (Tata’s new CNG model is very stylish)

आपको बता दें कि टाटा टियागो का एनआरजी वर्जन स्टैंडर्ड टियागो से ज्यादा स्टाइलिश नजर आता है। इसमें बोल्ड बंपर, चारों तरफ क्लैडिंग, नए व्हील्स, रूफ रेल्स, बॉडी कलर एक्सटीरियर का इस्तेमाल देखने को मिलता है। इसमें स्टैंडर्ड टियागो से 11mm ज्यादा ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular