Toyota Urbain Cruiser Hyryder 2022: हुंडई Creta को मात देंगी Toyota की यह लक्सरी कार, फीचर्स और माइलेज में है सभी SUV का बाप, देखे इसकी कीमत। जापानी कार निर्माता ने सब्सक्रिप्शन मॉडल के तहत अपने बेड़े के हिस्से के रूप में HyRyder को शामिल किया है, जिसके तहत खरीदे बिना ही हाइब्रिड एसयूवी को घर लाया जा सकता है। टोयोटा ने त्योहारी सीजन से ठीक पहले सितंबर में भारत में अर्बन क्रूजर हायराइडर को 10.48 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था।
Toyota Urbain Cruiser Hyryder

2022 Toyota Urbain Cruiser Hyryder एक सेल्फ चार्जिंग स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक पावरट्रेन से लैस होगा। इसके साथ ही कंपनी की ग्लोबल सेल्फ-चार्जिंग टेक्नोलॉजी की भारत में मास मार्केट सेगमेंट में एंट्री हो गई है। Urabn Cruiser Hyryder में उपलब्ध एक अन्य पावरट्रेन ऑप्शन Neo Drive है।
जानिए Toyota Hyryder के धांसू इंजन के बारे में (Know about the cool engine of Toyota Hyryder)

नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर का पेट्रोल वर्जन में मारुति सुजुकी से लिया गया 1.5-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 100 bhp का पावर और 135 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है।
जानिए इसके धांसू इंजन के बारे में (Know about its cool engine)

2022 अर्बन क्रूजर हाइराइडर के हाइब्रिड वैरिएंट में कंपनी के अपना खुद का 1.5-लीटर हाइब्रिड इंजन दिया है। यह इंजन 177 वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी पैक की मदद से 91 bhp का पावर और 122 Nm का टार्क जेनरेट करता है। हाइब्रिड Hyryder वैरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर eCVT गियरबॉक्स मिलता है।
जानिए Toyota Hyryder के बेहतरीन माइलेज के बारे में (Know about the best mileage of Toyota Hyrider)
Toyota के दावों के मुताबिक, Hyryder Hybrid में 27.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। जिससे यह भारत में सबसे ज्यादा ईंधन-कुशल एसयूवी में से एक बन जाती है।
जानिए Toyota Hyryder की कीमत के बारे में (Know about the price of Toyota Hyrider)

Toyota Urban Cruiser Hyryder को कुल 8 पेट्रोल वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा, जिसमें एक AWD वर्जन और तीन हाइब्रिड वैरिएंट शामिल हैं। नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर एसयूवी की वैरिएंट्स के आधार पर कीमत:
टोयोटा हाइराइडर हाइब्रिड वैरिएंट | गियरबॉक्स | कीमत (रुपये) |
S eDrive 2WD Hybrid | eCVT | 15.11 लाख |
G eDrive 2WD Hybrid | eCVT | 17.49 लाख |
V eDrive 2WD Hybrid | eCVT | 18.99 लाख |
जानिए Toyota Hyryder के शानदार स्मार्ट फीचर्स के बारे में (Know about the amazing smart features of Toyota Hyrider)

Toyota Hyryder में लेदर रैप्ड डैशबोर्ड के साथ डुअल-टोन इंटीरियर मिलता है। यह ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 360-डिग्री कैमरा, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टेड कार टेक के साथ हेड-अप डिस्प्ले जैसी फीचर्स से लैस है। Hyryder में मिलने वाले सेफ्टी फीचर्स में 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ESP, हिल-होल्ड असिस्ट और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं।
Toyota Urban Cruiser Hyryder की वारंटी के बारे में जानकारी (Toyota Urban Cruiser Hyryder Warranty Information)

कार निर्माता Toyota Urban Cruiser Hyryder एसयूवी पर 3 साल या 1,00,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी और हाइब्रिड वर्जन पर 8 साल या 1,60,000 किमी की बैटरी वारंटी दे रहा है।
सभी SUV का बाप है Toyota Urban Cruiser Hyryder (The father of all SUVs is the Toyota Urban Cruiser Hyryder)
नई टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर मिड-साइज एसयूवी स्पेस में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा), Kia Seltos (किआ सेल्टोस), Skoda Kushaq (स्कोडा कुशाक) और Volkswagen Taigun (फॉक्सवैगन ताइगुन) जैसी कारों को टक्कर देगी। मारुति सुजुकी की हाल ही लॉन्च हुई नई Vitara (विटारा) एसयूवी भी टोयोटा हाइराइडर की टक्कर में है।