Tuesday, March 28, 2023
HomeHealth tipsTips To Prevent Dengue Mosquitoes: मानसून में बढ़ जाता है डेंगू का खतरा,...

Tips To Prevent Dengue Mosquitoes: मानसून में बढ़ जाता है डेंगू का खतरा, कैसे बचे डेंगू फ़ैलाने वाले मच्छरों से आप

Tips To Prevent Dengue Mosquitoes: बारिश का मौसम खुशनुमा होता है लेकिन अपने साथ तमाम तरह की बीमारियां लेकर आता है। बरसात के मौसम में डेंगू का खतरा बढ़ जाता है। डेंगू बुखार मच्छर के काटने से होता है। यह बुखार व्यक्ति को पूरी तरह से कमजोर बना देता है और कई बार जानलेवा भी साबित होता है। आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें जानकर आप डेंगू के खतरे से बेहतर तरीके से अपना बचाव कर पाएंगे।

ऐसा करने से मच्छर नहीं काटेंगे
डेंगू से बचना है तो सबसे पहले डेंगू के मच्छरों से बचना जरूरी है। इसके लिए आप जब भी घर से बाहर निकलें तो दोनों हाथ-पैर ढक कर निकलें। अगर आप बिना आस्तीन के कपड़े पहनकर जाना चाहते हैं, तो आपको मच्छरों के काटने से बचने के लिए अपने हाथों पर दवा जरूर लगानी चाहिए। इसके अलावा सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें।

खिड़किया व दरवाजे बंद रखें
बरसात के मौसम में डेंगू फैलने की संभावना सबसे ज्यादा होती है, इसलिए जरूरी है कि आप इस मौसम में घर की खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। ऐसा करने से आप मच्छरों को घर में घुसने से रोक पाएंगे।

घर को साफ रखें
गंदगी में सबसे ज्यादा मच्छर पनपते हैं। बारिश के बाद जब पानी जगह-जगह जमा हो जाता है तो वे ऐसी जगहों पर ही अंडे देते हैं। घर में जमे हुए पानी को साफ करते रहें। इसके अलावा कहीं भी कचरा जमा न होने दें, यह मच्छरों का भी घर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular