Thursday, March 30, 2023
Homeदेश की खबरेTrending: जानिए दुनिया के टॉप-10 अरबपति कौन है और इसमें अम्बानी तथा...

Trending: जानिए दुनिया के टॉप-10 अरबपति कौन है और इसमें अम्बानी तथा अडानी किस नंबर पर है

Trending: जानिए दुनिया के टॉप-10 अरबपति कौन है और इसमें अम्बानी किस नंबर पर है दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर

मुख्य बातें

  • चीन के सबसे रईस शख्स झोंग शानशान (68.9 अरब डॉलर) हैं।
  • टॉप 10 अरबपतियों की लिस्ट में 7 लोग अमेरिका के हैं।
  • शीर्ष 10 अमीर लोगों में दो भारतीय और एक फ्रांस का है।

नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट में बड़ा उलटफेर हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को बड़ा फायदा हुआ है। अंबानी ने दुनिया के सबसे बड़े अरबपतियों की लिस्ट में छलांग लगाई है। सर्गी ब्रिन को पीछे छोड़ते हुए अंबानी विश्व के नौंवे सबसे रईस शख्स बन गए हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक उनकी नेट वर्थ 96.2 अरब डॉलर है। वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, मुकेश अंबानी दुनिया के 11वें सबसे रईस शख्स हैं और 93.8 अरब डॉलर की संपत्ति (Mukesh Ambani Networth) के मालिक हैं।

ये रही दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की पूरी लिस्ट (Forbes Richest Person List)-

रैंकनामकुल संपत्ति (डॉलर में)कंपनी/उद्योगदेश
1.एलन मस्क262.9 अरबटेस्ला, स्पेस एक्सअमेरिका
2.बर्नार्ड अर्नाट एंड फैमिली170.3 अरबLVMHफ्रांस
3.जेफ बेजोस164 अरबअमेजनअमेरिका
4.गौतम अडानी एंड फैमिली158.1 अरबइंफ्रास्ट्रक्चर, कमोडिटीभारतअमेरिका
5.बिल गेट्स112 अरबमाइक्रोसॉफ्टअमेरिका
6.लैरी एलिसन106 अरबसॉफ्टवेयरअमेरिका
7.वॉरेन बफेट102.5 अरबबर्कशायर हैथवेअमेरिका
8.लैरी पेज101.5 अरबगूगलअमेरिका
9.मुकेश अंबानी96.2 अरबडायवर्सिफाइडभारत
10.सर्गी ब्रिन93.4 अरबगूगलअमेरिका

चौथे नंबर पर बरकरार हैं गौतम अडानी
लिस्ट के अनुसार, भारत और एशिया के सबसे रईस शख्स गौतम अडानी (Gautam Adani) अब भी चौथे नंबर पर बरकरार हैं। फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी 138.1 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं, वहीं ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, अडानी ग्रुप के गौतम अडानी (Gautam Adani Networth) की नेटवर्थ 135 अरब डॉलर है।

RELATED ARTICLES

Most Popular