Saturday, June 10, 2023
HomeAutomobileTVS ने लांच किया Apache का नया स्पेशल एडिशन, बुलपप एग्जॉस्ट साइलेंसर...

TVS ने लांच किया Apache का नया स्पेशल एडिशन, बुलपप एग्जॉस्ट साइलेंसर और कई सारे नए फीचर्स, देखे कीमत और फीचर्स

TVS Apache RTR 160 4V Special Edition 2023: TVS ने लांच किया Apache का नया स्पेशल एडिशन, बुलपप एग्जॉस्ट साइलेंसर और कई सारे नए फीचर्स, देखे कीमत और फीचर्स। TVS Motor Company ने Apache RTR 160 4V का नया स्पेशल एडिशन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,30,090 रुपये तय की गई है और अब यह सभी अधिकृत डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। नई TVS Apache RTR 160 4V Special Edition 2023 को Apache RTR 160 4V के स्टैंडर्ड वर्जन की तुलना में कॉस्मेटिक के साथ-साथ मैकेनिकल रूप से अपडेट्स भी किया गया है। इसमें कुछ नए फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर भी मिलते हैं। मोटरसाइकिल को मैट ब्लैक स्पेशल एडिशन पेंट स्कीम और लाइन-अप में शामिल होने वाले नए पर्ल व्हाइट कलर में बेचा जाएगा। 

ये भी पढ़े- Bullet जैसी मजबूती और Platina जैसा माइलेज वाली Yamaha RX 100 फिर से लेगी इंडियन मार्केट में एंट्री, देखे इसका नया लुक

Apache में मिलेगा यह खास एक्जॉस्ट साइलेंसर (This special exhaust silencer will be available in Apache)

maxresdefault 2022 12 13T101601.995

मैकेनिकल बदलावों की बात करें तो, Apache RTR 160 4V में एक नया एक्जॉस्ट मिलता है। टीवीएस ने इसका नाम ‘बुलपप एग्जॉस्ट’ रखा है और उम्मीद है कि यह बेहतर आवाज देगा। इस बाइक का वजह 1 किलो कम करने में भी मदद मिली है। हालांकि इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ये भी पढ़े- जल्द होने वाली है लॉन्च Royal Enfield की धक धक साउंड वाली Classic 650, जानिए संभावित फीचर्स और कीमत

जानिए Special Edition Apache के धांसू इंजन के बारे में (Know about the cool engine of Special Edition Apache)

इसमें वही 159.7 cc, ऑयल-कूल्ड, SOHC इंजन दिया गया है जिसमें फ्यूल इंजेक्शन मिलता है। यह इंजन 9,250 rpm पर 17.30 bhp का बेस्ट-इन-क्लास पावर आउटपुट और 7,250 rpm पर 14.73 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है।

maxresdefault 2022 12 13T101648.480 1

TVS Apache RTR 160 4V में मिलेगे 3 राइडिंग मोड (TVS Apache RTR 160 4V will get 3 riding modes)

इसमें 3 राइडिंग मोड – अर्बन, स्पोर्ट और रेन मिलते हैं। अर्बन और रेन मोड में, टॉप स्पीड 103 किमी प्रति घंटे तक सीमित है, जबकि स्पोर्ट मोड में टॉप स्पीड 114 किमी प्रति घंटे तक बढ़ जाती है। 

देखे TVS Apache RTR 160 4V का शानदार लुक (See the stunning look of TVS Apache RTR 160 4V)

maxresdefault 2022 12 13T101531.606

कॉस्मेटिक बदलाव की बात करें तो इसमें रेड और ब्लैक कलर के अलॉय व्हील्स मिलते हैं। सीट को काले और लाल रंग में डिजाइन किया गया है। इसके अलावा इसे एक नया पैटर्न मिला है। इसमें एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर भी हैं जो सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। 

TVS Apache RTR 160 4V में मिलेंगे पहले से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स (TVS Apache RTR 160 4V will get more smart features than before)

टीवीएस Apache RTR 160 4V Special Edition में SmartXonnect भी दे रहा है जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर अन्य सामान्य सूचनाओं के अलावा गियर शिफ्ट इंडिकेटर भी दिखा सकता है। एलईडी हेडलैंप को नए एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप से अपडेट किया गया है। 

maxresdefault 2022 12 13T101525.519

जानिए इसके ब्रेकिंग सिस्टम के बारे में (Know about its braking system)

मोटरसाइकिल में ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में 270 mm पेटल डिस्क और पीछे 200 mm पेटल डिस्क दिया गया है। डबल क्रैडल फ्रेम को फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन मिलता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular