TVS Zeppelin : भारत में जल्द लॉन्च होंगी टी वी यस की नई धासु बाइक TVS Motor Company ने जुलाई महीने में अपनी 225 cc की बाइक TVS Ronin को लॉन्च किया था। कहा जा रहा था कि कंपनी इस दिन एक साथ दो बाइक लॉन्च कर सकती है। इस दूसरी बाइक का नाम TVS Zeppelin R बताया जा रहा है, जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने 2018 ऑटो एक्सपो में Zeppelin R क्रूजर मोटरसाइकिल का कॉन्सेप्ट मॉडल दिखाया था। तभी से इस बाइक को भारत में लॉन्च किए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। यह बाइक अपने लुक और दमदार इंजन से ग्राहकों को दीवाना बना सकती है।
कंपनी पहले ही भारतीय बाजार के लिए Zeppelin R नाम का ट्रेडमार्क करा चुकी है। इस वजह से अभी इस बाइक के लॉन्च होने की उम्मीद की जा सकती है। दिखने में Zeppelin R एक दमदार बाइक है. इसमें लो सिंगल पीस सीट, क्रूजर स्टाइल डिज़ाइन, फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक और चौड़े टायर्स हैं। बाइक में स्पोर्टी राइडिंग पोस्चर मिलता है।

TVS Zeppelin फीचर्स
स्पीडोमीटर | डिजिटल |
Techometer | डिजिटल |
ट्रिपमीटर | डिजिटल |
ओडोमीटर | डिजिटल |
सीट का प्रकार | Split |
क्लॉक | हाँ |
स्टेपअप सीट | हाँ |
पैसेंजर फुटरेस्ट | हाँ |
बाइक की प्रमुख विशेषताओं में फुल-एलईडी हेड लाइट और एक एचडी कैमरा शामिल हैं। बाइक में हेडलैंप कवर के साथ कैमरा सेटअप मिलता है।
यह कार में डैश कैम की तरह काम करता है और आपको अपनी सवारी रिकॉर्ड करने में मदद करता है।

यह भी पढ़े –Maruti Suzuki Grand vitara: भारत की सबसे अधिक बिकने वाली पैनोरेमिक सनरूफ कार
इंजन और ट्रांसमिशन
TVS ने बाइक के कॉन्सेप्ट वर्जन में इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 220cc का एयर-कूल्ड इंजन दिया था। इंजन 20PS और 18.5Nm जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ Zeppelin R को Honda, Royal Enfield और Jawa से टक्कर देने पर विचार किया जा सकता है.
इंजन टाइप | Single Cylinder |
डिस्प्लेसमेंट | 220 cc |
नंबर ऑफ सिलिंडर्स | 1 |
Motor Power (w) | 1200 W |
स्टार्टिंग | सेल्फ स्टार्ट ओनली |