Friday, March 31, 2023
Homevastu tipsVastu tips: घर में क्यों नहीं लगाना चाहिए पीपल का पेड़, जानिए...

Vastu tips: घर में क्यों नहीं लगाना चाहिए पीपल का पेड़, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह

Vastu tips: पीपल को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र पेड़ों में से एक माना जाता है लेकिन घर में या उसके आसपास पीपल का पेड़ लगाना मना है। ऐसा अंधविश्वास है कि पीपल के पेड़ पर भूत रहते हैं, लेकिन इसका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है और ऐसा माना जाता है कि ऐसा अंधविश्वास घर में पीपल के पेड़ को लगाने से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए बनाया गया था। तो इसे घर में न लगाने के पीछे क्या कारण है? आइए जानते हैं।

घर में पीपल का पेड़ लगाने के नुकसान
पीपल का पेड़ 24 घंटे ऑक्सीजन देता है। अब आप सोचेंगे कि यह तो अच्छी बात है लेकिन आपको शायद यह नहीं पता होगा कि ज्यादा ऑक्सीजन शरीर के लिए हानिकारक होती है। खासकर बच्चों के स्वास्थ्य के लिए ज्यादा ऑक्सीजन हानिकारक होती है। पीपल के पेड़ की जड़ें बहुत गहरी होती हैं और दूर-दूर तक फैली होती हैं। ऐसे में अगर यह पेड़ घर में हो तो इसकी जड़ें घर की नींव को कमजोर कर सकती हैं। इसलिए यह भी माना जाता है कि पीपल का पेड़ घर में नहीं लगाना चाहिए।
पीपल के पेड़ की हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। जिसके तहत पीपल के पेड़ की कटाई नहीं की जाती है। यह दोष लाता है। यह भी एक कारण है कि घर में पीपल का पेड़ क्यों नहीं लगाना चाहिए।
ऐसा भी माना जाता है कि अगर पीपल के पेड़ को सही दिशा में नहीं लगाया जाए तो इससे घर में धन की हानि होती है।

पीपल के फायदे
पीपल के पेड़ के जहां कुछ नुकसान हैं, वहीं इसके फायदे भी हैं। ऐसा माना जाता है कि पीपल का पेड़ वातावरण से वात, पित्त और कफ को बुझाता है। पीपल पर जल चढ़ाने और उसकी परिक्रमा करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।

RELATED ARTICLES

Most Popular