Virat kohli and Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिलहाल वह लंदन में शूटिंग कर रही हैं। वहीं उनके पति और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के साथ टी20 सीरीज में व्यस्त हैं. इसी बीच अनुष्का ने सोशल मीडिया पर मिस यू नोट शेयर किया है। इससे पहले अनुष्का ने विराट के 71वें शतक पर एक पोस्ट शेयर किया था।
मिस यू हबी- अनुष्का
अनुष्का ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- दुनिया कितनी उत्साहित, मजेदार और खूबसूरत लगती है जब आप इन जगहों पर होते हैं या होटल के बायो-बबल में इस शख्स के साथ रहते हैं। मिस यू हबी वहीं विराट कोहली ने कमेंट बॉक्स हार्ट इमोजी पर रिएक्ट किया है।
4 साल बाद अनुष्का की वापसी की तैयारी
अनुष्का अपनी आने वाली फिल्म में क्रिकेट खेलती नजर आएंगी। वह चकड़ा एक्सप्रेस में झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म के साथ वह 4 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। अनुष्का आखिरी बार 2018 की फिल्म जीरो में शाहरुख खान के साथ नजर आई थीं।
मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं – अनुष्का
अनुष्का ने अपने पोस्ट में विराट कोहली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, मैं हर हाल में हमेशा आपके साथ हूं। विराट कोहली ने इस पोस्ट पर कमेंट में हार्ट इमोजी पोस्ट किया है।
2019 के बाद किंग कोहली का शतक
विराट ने लगभग तीन साल (1020 दिन) के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक लगाया है। इससे पहले उन्होंने 23 नवंबर, 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में अपने करियर का 70वां शतक बनाया था। टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह उनका पहला शतक है। विराट कोहली ने अब सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली है। दोनों के नाम 71-71 शतक हैं। सचिन तेंदुलकर 100 शतकों के साथ सबसे आगे हैं।