Sunday, June 11, 2023
Homeदेश की खबरेSpecial Forces में पहली बार कमांडो बनेंगी महिलाएं! जल्द घोषणा कर सकती...

Special Forces में पहली बार कमांडो बनेंगी महिलाएं! जल्द घोषणा कर सकती है Indian Navy

Special Forces, Women Power: अब भारत की बेटियाँ भी देश की सुरक्षा में विशेष योगदान दे सकेंगी। क्योंकि सेना के किसी अंग में पहली बार कमांडो के रूप में महिलाओं को सेवा की अनुमति देने का फैसला लिया गया है। हालांकि अभी इसका आधिकारिक एलान होना बाकी है। भारतीय नौसेना (Indian Navy) के विशेष बलों में शामिल महिलाएं दुश्मन के युद्धपोतों समेत, सैन्य ठिकानों पर भी गुप्त हमले कर सकेंगी। फिलहाल INS चिल्का ट्रेनिंग सेंटर में 341 महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। भारतीय नौसेना ने अपने विशिष्ट विशेष बलों में महिलाओं को शामिल करने का ऐतिहासिक कदम उठाया है। सेना के किसी अंग में पहली बार कमांडो के रूप में महिलाओं को सेवा की अनुमति दी गई है। अधिकारियों ने रविवार को इस घटनाक्रम की जानकारी दी।

maxresdefault 2

यह भी पढ़े :- ‘सोनपरी’ की फ्रूटी दिखती हैं बला की खूबसूरत और स्टाइलिश, लेटेस्ट तस्वीरें देख रह जाएगी आंखे फटी की फटी

Indian Navy का बड़ा फैसला

विशेष बलों में शामिल होने के लिए हार्ड ट्रेनिंग से गुजरने के बाद महिलाएं भी नौसेना में Marcos यानी समुद्री कमांडो बन सकेंगी। एक अधिकारी ने बताया कि Marcos बनने का ऑप्शन उन महिला अधिकारियों और नाविकों के लिए होगा जो अगले साल अग्निवीर भर्ती के तहत नौसेना में शामिल होंगी। बता दें कि मार्कोस ट्रेनिंग के बाद समुद्र, हवा और जमीन में मिशन को अंजाम दे सकेंगे।

Special Forces में पहली बार कमांडो बनेंगी महिलाएं! जल्द घोषणा कर सकती है Indian Navy

womannavydp 1659088825 1670814856

यह भी पढ़े :- दुनिया में एक बार फिर दी कोरोना ने दस्तक, तेजी से पसार रहा है अपने पैर, क्या कोरोना का अगला वैरिएंट होगा और घातक

वर्तमान में 341 महिलाएं ले रहीं ट्रेनिंग

ये स्पेशल कमांडो दुश्मन के युद्धपोतों समेत, सैन्य ठिकानों पर भी गुप्त हमले करने में सक्षम होंगे। इन मार्कोस को अतिसंवेदनशील कश्मीर के वुलर झील क्षेत्रों में भी तैनात किया जा सकेगा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो ओडिशा के INS चिल्का ट्रेनिंग सेंटर में भारतीय नौसेना महिलाओं समेत अग्निवीरों के फर्स्ट बैच को ट्रेन कर रही है जिसमें 341 महिलाएं भी शामिल हैं।

Special Forces में पहली बार कमांडो बनेंगी महिलाएं! जल्द घोषणा कर सकती है Indian Navy

FZT3QhjaIAAcRU1 62ebfc8a23cb1

सूत्रों ने बताया कि अब प्रशिक्षण के बाद अगर महिलाएं मानदंड़ों पर खरा उतरती हैं तो वे नौसेना में समुद्री कमांडो (Marcos) बन सकती हैं। उन्होंने कहा कि भारत के सैन्य इतिहास में यह ऐतिहासिक कदम है, लेकिन किसी को सीधे विशेष बल में शामिल नहीं किया जाएगा। वॉलंटियर के तौर पर काम करना होगा। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि वॉलंटियर के तौर पर मार्कोस बनने का विकल्प महिला अधिकारियों और नाविकों दोनों के लिए खुला होगा, जो अगले साल अग्निवीर भर्ती के तहत सेवा में शामिल होंगी।

Special Forces में पहली बार कमांडो बनेंगी महिलाएं! जल्द घोषणा कर सकती है Indian Navy

women air force pilots breaking down another barrier
RELATED ARTICLES

Most Popular