Redmi Note 12 Pro Plus Launched Soon: Xiaomi ला रहा 200MP कैमरे वाला सबसे सस्ता 5G फोन, DSLR जैसी कैमरा क्वालिटी, देखे शानदार फीचर्स और कीमत। Xiaomi भारत में 200 मेगापिक्सल कैमरेवाला सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल, शाओमी अपनेरेडमी ब्रांड के तहत जल्द ही भारत में Redmi 12 Pro Plus लॉन्च कर सकता है।
Xiaomi जल्द लांच करने वाला है 200MP कैमरे वाला धांसू 5G स्मार्टफोन
Xiaomi is going to launch Dhansu 5G smartphone with 200MP camera soon
नया फोन खरीदने का प्लान है, तो रुकिए। Xiaomi भारत में 200 मेगापिक्सल कैमरे वाला सस्ता 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। दरअसल, शाओमी अपने रेडमी ब्रांड के तहत जल्द ही भारत में Redmi 12 Pro Plus लॉन्च कर सकता है। ये स्मार्टफोन कंपनी की Redmi Note 12 5G सीरीज का हिस्सा है, जिसे चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है।

5 जनवरी को भारत में डेब्यू कर सकता है Redmi Note 12 Pro Plus
Redmi Note 12 Pro Plus can debut in India on January 5
बता दें कि सीरीज में तीन फोन – Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro और Redmi Note 12 Pro Plus शामिल हैं। लेकिन भारत में शुरुआती तौर पर कंपनी केवल Redmi Note 12 Pro Plus मॉडल को ला सकती है। कहा जा रहा है कि ये 5 जनवरी को भारत में डेब्यू कर सकता है।

जानिए कितनी होगी Redmi Note 12 Pro Plus की कीमत
Know how much will be the price of Redmi Note 12 Pro Plus
Redmi Note 12 Pro Plus के एक मिड-रेंज फोन होने की संभावना है, जिसकी कीमत 25,000 रुपये से कम हो सकती है। स्मार्टफोन, चीन में, CNY 2,099 (लगभग 23,000 रुपये) की शुरुआती कीमत के साथ आता है। फोन का बेस मॉडल 256GB इंटरनल स्टोरेज के साथ 8GB रैम पैक करता है। कहा जा रहा हैकि भारत में रेडमी नोट 12 प्रो प्लस, चीनी मॉडल के समान स्पेसिफिकेशन के साथ डेब्यूकरेगा।

Redmi Note 12 Pro Plus में मिलेगा 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी
Redmi Note 12 Pro Plus will get 5000mAh battery with 120W fast charging support
जैसे की हम बता चुके हैं Redmi Note 12 Pro Plus को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। फोन के चीनी वेरिएंटएं में 6.67 इंच का फुल-एचडी OLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 1080 चिपसेट सेलैस हैऔर 12GB तक LPDDR4X रैम के साथ आता है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी है। चार्जर, सभी रेडमी फोन की तरह, बॉक्स में बंडल में आता है।