Tuesday, March 28, 2023
HomeSport NewsCricket: 'यह बच्चा खेल सकता है' टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार...

Cricket: ‘यह बच्चा खेल सकता है’ टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पर टिप्पणी

Cricket: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की गिनती मौजूदा समय के बेस्ट टी20 खिलाड़ियों में होने लगी है। सूर्यकुमार यादव ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 36 गेंद पर 69 रनों की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच चुने गए। सूर्या जब क्रीज पर आए थे, तब भारत का स्कोर 3.4 ओवर में 30 रनों पर दो विकेट हो चुका था। केएल राहुल और कप्तान रोहित शर्मा दोनों ही पवेलियन लौट चुके थे। सूर्या ने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिलाई और इसके साथ ही भारत ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। सूर्यकुमार की इस पारी पर दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर वर्नन फिलैंडर ने एक ट्वीट किया, जो बाद में उनको ही भारी पड़ गया।

फिलैंडर ने ट्विटर पर लिखा, ‘यह बच्चा खेल सकता है। वाह देखना रोमांचक है सूर्यकुमार यादव।’ फिर क्या था। फैन्स ने इस पर जवाब देना शुरू किया। किसी ने लिखा, अंकल वह बच्चा नहीं है। तो किसी ने लिखा कि वह अब तुम्हारा बाप बन चुका है। सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। टी20 बैटर्स की रैंकिंग में टॉप-3 में वह इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular