खेती-किसानी

सिर्फ एक बार करे इस पेड़ की खेती, और सालों-साल कमाए मोटा मुनाफा, जाने पूरी डिटेल

आपकी जानकारी के लिए बता दे की पहले बादाम की खेती केवल ठंडे पर्वतीय इलाकों में ही की जाती थी, लेकिन अब मैदानी जगहों पर भी इसकी खेती होने लग गई है। पहले का समय था जब बादाम की खेती सिर्फ जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे ठंडे पर्वतीय इलाकों में ही की जाती थी, लेकिन अब मैदानी जगहों पर भी इसकी खेती होने लग गई है। जिसकी वजह है बदलती हुई तकनीक, जिसके चलते उन्नत किस्म के बीज विकसित हो गए हैं। बादाम की मार्केट में डिमांड काफी बढ़ गई है क्योंकि लोग इससे स्वास्थ्य को होने वाले फायदों के बारे में पहले से अधिक जानने लगे हैं। ऐसे में किसान बादाम की खेती के जरिए मालामाल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े – asafoetida water: सुबह खाली पेट पानी में मिलकर पी ले किचन में मौजूद यह चीज, वजन कम करने के साथ सेहत में मिलेंगे अनेक फायदे

ऐसे होती है बादाम की खेती

आपको बता दे की इसकी खेती आमतौर पर 8 डिग्री से 26 डिग्री तक की तापमान वाले इलाकों में आसानी से कर सकते है। तथा इसकी खेती के लिए समतल, बलुई, दोमट चिकनी मिट्टी और गहरी उपजाऊ मिट्टी उचित मानी जाती है। और इसकी रोपाई से पहले इसके लिए गड्डे तैयार किए जाते हैं। उनमें ढेर सारी गोबर की खाद और केंचुए की खाद डाल दी जाती है। इसके पौधे से पौधे की दूरी 6 -7 मीटर तक होनी चाहिए। बादाम की कुछ उन्नत किस्मों में नॉन-पैरिल, कैलिफ़ोर्निया पेपर शेल, मर्सिड, आईएक्सएल, शालीमार, मखदूम, वारिस, प्रणयज, प्लस अल्ट्रा, प्रिमोर्स्कीज, पीयरलेस, कार्मेल, थॉम्पसन, प्राइस, बट्टे, मोंटेरे, रूबी, फ्रिट्ज, सोनोरा, पाद्रे शामिल हैं। इस किस्म के बादाम की खेती कर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते है।

सेहत के लिए है काफी फायदेमंद

आपको बता दे की भारत में बादाम के गिरी को काफी पसंद किया जाता है। जिसकी खास वजह यह है की इसमें ज्यादा पोषक और औषधीय गुणों से भरपूर होता है , इसकी मांग दवाइयों और सौंदर्य सामग्री में इस्तेमाल के लिए भी होती है। बादाम खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी फायदेमंद साबित होता है। और इससे दिल के दौरे का जोखिम भी कम होता है। और इसी के साथ बादाम खाने से दिमाग भी तेज होता है। साथ ही बादाम दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने में भी फायदेमंद साबित होता है।

यह भी पढ़े – UP Police Constable Result: जाने कब जारी होगा यूपी पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट, यहां पढ़े पूरी अपडेट

बादाम की खेती में ध्यान रखें ये बातें

  • यदि आप भी इसकी खेती करने के बारे में सिच रहे है तो बता दे की, आप बादाम की खेती कर अच्छी पैदावार चाहते हैं तो इसके साथ ही मधुमक्खी पालन भी करें, जो आपके पौधों में परागण को बढ़ाएंगी, जिससे उत्पादन अधिक होगा।
  • बादाम की खेती करने से पहले अधिक उत्पादन के लिए कृषि विशेषज्ञ से अपनी अपनी मिट्टी की जांच जरूर करवा लेंना चाहिए। और इसके साथ ही जलवायु के हिसाब से ये भी पता कर लें कि किस किस्म के बादाम उगाने चाहिए। अलग-अलग जलवायु के हिसाब से अलग-अलग किस्म होती है। गलत किस्म लगाने से उत्पादन पर प्रभाव पड़ता है।
  • गर्मियों में हर 10 दिन में सिंचाई करनी चाहिए, जबकि ठंड में 20-25 दिन में सिंचाई करनी होती है।
  • बादाम के पौधों को हवा से बचाने के लिए उसे बांस से सहारा देना चाहिए।
  • बादाम की खेती के साथ-साथ अन्य तरह की सब्जियां भी उगाई जा सकती हैं।

बादाम की खेती में इतना होगा मुनाफा

आपकी जानकारी के लिए बता दे की वैसे देखा जाये तो बादाम का पेड़ 3-4 साल में फल देना शुरू कर देता है, लेकिन अच्छी तरह से फल देने में बादाम के पेड़ को लगभग 6 साल का समय लग जाता हैं। और इसकी खेती करने में अच्छी बात ये है कि बादाम के पेड़ एक बार लगाने के बाद 50 साल तक फल देते रहता हैं। आपको बता दे की अलग-अलग किस्म के हिसाब से अलग-अलग उत्पादन होता है, इस वजह से मुनाफा भी कम-ज्यादा हो सकता है। और मार्केट में बादाम की कीमत 600 रुपए से 1000 रुपए प्रति किलोग्राम होती है। एक पेड़ से 2-2.5 किलो सूखे बादाम हर साल मिल जाते हैं। इसका मतलब आपको पहली बार खेती में खर्च करना होगा और फिर उसके बाद बस रख-रखाव करते रहें और फायदा कमाते रहें। वहीं बादाम के खेत में अन्य सब्जियों की खेती भी करें, जिससे आपका मुनाफा और अधिक बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button