धर्म

Magh Purnima 2024: माघ पूर्णिमा पर कर ले यह उपाय, धन-धान्य से भर जायेगा आपका भंडार

आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस साल माघ पूर्णिमा का व्रत 23 फरवरी दिन शुक्रवार को मनाया जाने वाला है। और व्रत के अलावा माघ पूर्णिमा का स्नान और दान 24 फरवरी शनिवार को किया जायेगा। हिन्दू पंचाग के मुताबिक इस बार माघ पूर्णिमा के दिन धन प्राप्ति के लिए दुर्लभ संयोग बन रहा है।बता दे की इस साल माघ पूर्णिमा के दिन शोभन योग बना है, जिसके प्रतिनिधि देव शुक्र हैं और कर्क राशि का चंद्रमा है. पूर्णिमा को चंद्रमा की पूजा करने और अर्घ्य देने का विशेष महत्व है. इस साल माघ पूर्णिमा के दिन आप आसान उपाय करके धन, संपत्ति, सुख, समृद्धि आदि में वृद्धि कर सकते हैं। चलिए जानते है उपायों के बारे में।

यह भी पढ़े – लड़कियों के हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगी क्लासिक रिंग डिज़ाइन, यहाँ देखे ट्रेंडी रिंग डिज़ाइन

माघ पूर्णिमा पर धन-धान्य की प्राप्ति के उपाय

चंद्रमा की पूजा-अर्चना करें

आपको बता दे की माघ पूर्णिमा व्रत के दिन व्रत रखकर शाम के समय में चंद्रमा की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद अर्घ्य दें। और जल में अक्षत्, सफेद फूल, सफेद चंदन आदि डालकर चंद्रमा को अर्पित कर दे। चंद्र अर्घ्य मंत्र गगनार्णवमाणिक्य चन्द्र दाक्षायणीपते। गृहाणार्घ्यं मया दत्तं गणेशप्रतिरूपक॥ जरूर पढ़ें. उस रात आप चंद्रमा के बीज मंत्र ॐ सों सोमाय नम: मंत्र का जाप कर सकते हैं. चंद्रमा के शुभ प्रभाव से आपके सुख-समृद्धि और मानसिक शांति प्राप्त होगी. मन की स्थिरता के लिए चंद्रमा का सही रहना बहुत आवश्यक है।

माता लक्ष्मी की पूजा कर भोग लगाए

माघ पूर्णिमा को सूर्यास्त के बाद मतलब प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करे। तथा पूजा के समय माता लक्ष्मी को बताशा, मखाने की खीर, दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग जरूर कगाये। इसके अलावा माता लक्ष्मी के कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। जिससे की धन में अपार वृद्धि होती है।

यह भी पढ़े – खुद को समझते हो तेज नज़रों के बाजीगर, तो सिर्फ 10 सेकंड ढूंढ दिखाइए तस्वीर में छिपा अक्षर, क्या आप ढूंढ पाओगे

शुक्र को प्रसन्न करने के लिए सफेद वस्तुओं का दान करे

इसके आलावा माघ पूर्णिमा पर शुक्र को प्रसन्न करने के लिए सफेद वस्तुओं जैसे दूध, चावल, वस्त्र आदि, सुगंधित वस्तुएं जैसे इत्र, परफ्यूम, सौंदर्य सामग्री आदि का दान जरूर करना चाहिए। और आप शुक्र बीज में ॐ शुं शुक्राय नम: का जाप कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button