Health

Harms of Sugar: चीनी है सेहत के लिए हानिकारक, दिल के अलावा अन्य बीमारियों का भी बढ़ाती है जोखिम

Harms of Suagr: चीनी हमारी डाइट के बेहत अहम हिस्सा है। हमारे शरीर में एक केमिकल रिएक्शन होता है। कई बीमारियां आसानी से हमारे शरीर को घर बना सकती हैं। खाने में शुगर यानी चीनी की मात्रा ज्यादा होने की वजह से सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। शुगर ज्यादा खाने की वजह से सेहत से जुड़ी क्या परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन अगर आप ज्यादा मीठा खाते है तो दांत सड़ने जैसी समस्या हो सकती है। ज्यादा मीठा खाने की वजह से शरीर के कई अंग प्रभावित होते हैं। आइए जानते है ज्यादा शुगर खाने की वजह से कौन सी परेशानी होती है।

यह भी पढ़े:-Poppy Seeds: रात में सोने से पहले दूध में मिलाकर पीएं ये एक चीज, पाचन रहेगा दुरुस्त, हड्डियां होंगी मजबूत

दिल की बीमारियां –

शुगर ज्यादा मात्रा में खाने के कारण सूजन, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, वजन बढ़ने जैसी समस्याएं होती है। ये दिल की बीमारी के जोखिम को बढाती है। इसके अलावा शुगर की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड की मात्रा बढ़ने लगती है, जिस वजह से आर्टरी ब्लॉक होने, हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा रहता है।

सूजन बढ़ने की समस्या –

ज्यादा मात्रा में डाइट में शुगर शामिल करने से शरीर में सूजन की समस्या बढ़ जाती है। सूजन बढ़ने की वजह से कई जानलेवा बीमारियों के होने की जोखिम बढ़ता है।

डायबिटीज की समस्या –

अगर आप ज्यादा मात्रा में शुगर का सेवन करते है तो इससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। शरीर का इंसुलिन लेवल प्रभावित हो सकता है। इंसुलिन की मात्रा कम होने की वजह से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है।

यह भी पढ़े:-Chaitra Navratri 2024: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, शेर नहीं घोड़े पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, जानें तिथि और मुहूर्त

खराब नींद –

अगर आप ज्यादा शुगर का सेवन करते है तो इससे एनर्जी लेवल बढ़ जाता है जिसे शुगर रश भी कहा जाता है। इससे नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं इससे काफी ज्यादा थका भी महसूस होता है।

वजन बढ़ना –

कैलोरी का इस्तेमाल करने से शरीर को एनर्जी मिलती है। लेकिन इसकी मात्रा जरूरत से ज्यादा होने पर यह फैट के रूप में बॉडी में स्टोर होने लगता है, जिस कारण वजन बढ़ने का खतरा रहता है। शुगर ज्यादा खाने की वजह से बॉडी का कैलोरी इनटेक बढ़ने लगता है।

Back to top button